श्रीदेवी-जया प्रदा के बीच क्यों था 36 का आंकड़ा? फिर Sridevi की मौत पर Jaya Prada ने लिखी थी ऐसी बात
Sridevi and Jaya Prada: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपनी चुलबुली एक्टिंग से लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। हालांकि श्रीदेवी जिस समय हिंदी सिनेमा पर राज कर रही थीं उस समय उन्हें कॉम्पीटिशन देने के लिए एक्ट्रेस जया प्रदा भी मौजूद थी।
श्रीदेवी और जया प्रदा में एकदम नहीं पटती थी
लोग जया प्रदा की दमदार एक्टिंग के भी दीवाने थे। लेकिन क्या आपको पता हैं कि श्रीदेवी और जया प्रदा में एकदम नहीं पटती थी। कहा जाता है कि दोनों के बीच 36 का आंकड़ा था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये बात सबको पता थी कि श्रीदेवी और जया प्रदा एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं।

श्रीदेवी और जया प्रदा के बीच कोल्डवॉर
आपको बता दें कि जया प्रदा और श्रीदेवी ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है लेकिन कहा जाता है कि फिल्म के डायलॉग्स के अलावा दोनों सेट पर कोई बात नहीं करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानं तो श्रीदेवी और जया प्रदा के बीच फिल्म 'नागिन' को लेकर कोल्डवॉर शुरू हुई थी।
'नागिन' पहले जया प्रदा को ऑफर हुई थी
कहा जाता है कि फिल्म 'नागिन' पहले जया प्रदा को ऑफर हुई थी लेकिन बाद में मेकर्स ने अपना फैसला बदलते हुए इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट किया था। इस फिल्म के बाद से ही जया प्रदा ने श्रीदेवी के साथ बात करना बंद कर दिया था। दोनों एक दूसरे को इग्नोर करती नजर आती थीं।
श्रीदेवी की मौत के बाद जया प्रदा का पोस्ट
हालांकि कई साल बाद जया प्रदा ने श्रीदेवी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर बात की थी। श्रीदेवी की मौत की खबर के बाद जया प्रदा ने रिएक्ट किया था और सोशल मीडिया पर दो पोस्ट भी शेयर किए थे।
जया प्रदा और श्रीदेवी की फोटो
श्रीदेवी की मौत के बाद जया प्रदा ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था- आपकी मुस्कान हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी। वह एक परी की तरह खूबसूरत थीं और आज भी उन्हीं के बीच ही हैं। इस दुखभरे पल में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। उन्होंने आगे लिखा था- आप हर दिन याद की जाएंगी।
24 फरवरी 2018 में श्रीदेवी की मौत
आपको बता दें कि 24 फरवरी 2018 में अचानक ही श्रीदेवी की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुबई के एक बड़े होटल के बाथरुम के बाथटब में उनका शव बरामद हुआ था। श्रीदेवी एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ दुबई पहुंची थी, जहां उनकी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications