श्री श्री रवि शंकर ने रिलीज़ किया आदि शंकराचार्य का टीज़र, इस दिन रिलीज होगी सीरीज़
भारत के महान राष्ट्रनायक और विचारक श्री आदि शंकराचार्य के जीवन पर आधारित एक वेब सीरीज बन रही है। इसका नाम "आदि शंकराचार्य" रखा गया है। मेकर्स ने इसका टीज़र कर दिया है। इस टीज़र को श्री श्री रवि शंकर जी की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। एक मिनट के ट्रेलर में भव्य सेट दिखाई दे रहे हैं। वीएफएक्स नजर आ रहा है। इस टीज़र में ऐसी घटनायें दिखाई गई हैं कि कैसे एक महान विचारक देश को टुकड़ों में बंटने से बचाता है।
टीज़र खुलता है और बैकग्राउंड से आवाज़ आती है, '300 से अधिक टुकड़ों में बंटा हुआ भारतवर्ष, सनातन संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास करते 72 से अधिक सम्प्रदाय.. और आँखों में राष्ट्र निर्माण का स्वप्न लिए एक बालक।' जब भारत सैकड़ों टुकड़ों में बंटा हुआ था, अलग-अलग संप्रदाय आपस में अपने वर्चस्व के लिये रक्त रंजित संघर्ष कर रहे थे, तब आदि शंकराचार्य ने पूरे देश की पैदल यात्रा की और इसे एक ऐसे सांस्कृतिक ताने-बाने में पिरोया जो आज भी इस राष्ट्र को साथ जोड़े हुए है।

उन्होंने 32 साल के बहुत ही छोटे से जीवन में कई बड़े बड़े काम किए। उनकी बुद्धि दृढ़ विश्वास और साहित्यिक प्रतिभा अद्वितीय थी। कई मायनों में, वे भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के निर्माता भी रहे हैं। यह सीरीज आदि शंकराचार्य को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी है। सीजन वन में लगभग 40 मिनट के 10 एपिसोड होंगे, जो उनके जीवन के पहले 8 वर्षों को कवर करेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग प्रस्तुत, श्री श्री पब्लिकेशंस ट्रस्ट और ओएनएम मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी सीरीज को लिखा और डायरेक्ट ओंकार नाथ मिश्रा ने किया है।
इस सीरीज में बालक आदि शंकराचार्य का किरदार अर्नव खानिजो ने निभाया है। मनीष वाधवा इस वेब सीरीज के अगले सीजन में प्रमुख भूमिका में नजर आयेंगें। इनके अलावा सीरीज़ में संदीप मोहन, योगेश महाजन, प्रत्यक्ष भटनागर सक्सेना, विनय पांडे, राजीव रंजन,अरुण शेखर, सुगंधा श्रीवास्तव सहित दर्जनों सितारों ने अभिनय किया है। "आदि शंकराचार्य" वेब सीरीज के पहले सीजन को आर्ट ऑफ़ लिविंग ओटीटी पर 1 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications