Squid Game Season 3: फिर शुरू होगा मौत का भयानक खेल, जानें 'स्क्विड गेम 3' की रिलीज डेट, टाइम और कहानी
Squid Game Season 3: 'रेड लाइट, ग्रीन लाइट' की दिल दहला देने वाली दुनिया में लौटने के लिए एक बार फिर से तैयार हो जाइए, क्योंकि कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' अपने तीसरे और अंतिम सीजन के साथ वापसी कर रहा है।
डिस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज का क्रेज
साउथ कोरिया की ये डिस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज दुनियाभर में तहलका मचा चुकी है। अब इसका तीसरा और आखिरी सीजन भी दर्शकों को एक बार फिर खूनी खेल की दुनिया में खींच लाने वाला है। इस सीरीज के पहले दोनों सीजन काफी हिट रहे हैं और ऐसे में तीसरे सीजन से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

कब और कहां देख पाएंगे 'स्क्विड गेम 3'?
-नेटफ्लिक्स की इस सुपरहिट सीरीज का पहला सीजन साल 2021 में रिलीज हुआ था, जिसने लोगों को हिला कर रख दिया था। कर्ड में डूबे लोगों को पैसे के लालच में जानलेवा खेल में उतारने की इस कहानी ने दर्शकों को अपने दमदार ट्विस्ट और विजुअल्स से बांधे रखा था।
-अब 'स्क्विड गेम' के तीसरे सीजन की बारी है, जो आगामी 27 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसकी घोषणा कर दी है। पोस्ट में लिखा है- Good looks, good looks and good looks (that can kill)- Squid Game Season 3 arrives June 27.
-जानकारी के अनुसार भारत में ये वेब सीरीज 27 जून 2025 को दोपहर 12:30 बजे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके सभी 6 एपिसोड एक साथ रिलीज किए जाएंगे, ताकि दर्शक बिना रुके पूरा फिनाले देख सकें।
क्या है 'स्क्विड गेम सीजन 3' की कहानी?
-नई कहानी की शुरुआत सीजन 2 की घटनाओं के तुरंत बाद से होती है। गी-हुन (ली जंग-जे) गेम के पीछे के मास्टरमाइंड से बदला लेने की कोशिश करता है लेकिन वह नाकाम रहता है। फिनाले में फ्रंट मैन, जो कि असल में खिलाड़ी 001 है, गी-हुन के सबसे करीबी दोस्त जंग-बे (ली सेओ-ह्वान) की हत्या कर देता है।
-अब गी-हुन टूट चुका है, गिल्ट, धोखे और दुख से घिरा हुआ है, लेकिन स्क्विड गेम रुकता नहीं है। एक नई और ज्यादा खतरनाक श्रृंखला शुरू होती है, जिसमें बचे हुए खिलाड़ी जान की बाजी लगाकर इनाम पाने की कोशिश करते हैं।
-तो क्या गी-हुन सच में गेम के पीछे की सच्चाई सबके सामने लाएगा या वो भी इस खूनी खेल का हिस्सा बनकर मिट जाएगा, यही तीसरे सीजन में दिखाया जाएगा।
'स्क्विड गेम सीजन 3' की स्टारकास्ट
ली जंग-जे गी-हुन के रोल में (खिलाड़ी 456) फिर लौट रहे हैं। ली ब्युंग-हुन फिर से फ्रंट मैन के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा, कई नए और पुराने चेहरे भी इस सीजन में दिखाई देंगे।
वी हा-जुन- ह्वांग जुन-हो
यिम सी-वान- म्यांग-गी (खिलाड़ी 333)
कांग हा-न्यूल- डे-हो (खिलाड़ी 388)
पार्क सुंग-हून- ह्यून-जू (खिलाड़ी 120)
यांग डोंग-ग्यून- योंग-सिक (खिलाड़ी 007)
कांग ऐ-सिम- ग्यूम-जा (खिलाड़ी 149)
जो यूरी- जुन-ही (खिलाड़ी 222)
ली डेविड- मिन-सु (खिलाड़ी 125)
रोह जे-वोन- नाम-ग्यू (खिलाड़ी 124)
पार्क ग्यू-यंग- नो-ईल
स्क्विड गेम का सीजन 3 केवल एक गेम नहीं बल्कि भावनाओं, बदले और नैतिक संघर्षों की जंग है। दर्शकों को ये देखना होगा कि क्या कोई सिस्टम को हरा सकता है, या फिर सिस्टम ही सबको निगल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications