Squid Game Season 2: खौफनाफ खेलों से एंटरटेन होने के लिए देखें 'स्क्विड गेम 2', क्या सच में डराएगी ये सीरीज?
वेब सीरीज- स्क्विड गेम 2
स्टारकास्ट- ली जंग-जे, वाई हा-जून, ली ब्यूंग-हुन, इम सी-वान, कांग हा-नेउल, ली जिन-वूक, ली सियो-ह्वान
डायरेक्टर-ह्वांग डोंग ह्युक
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
स्टार- ***
Squid Game Season 2 Review: साल 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर साउथ कोरिया की सीरीज 'स्क्विड गेम' ने लोगों के होश उड़ा दिए थे। ये सीरीज दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई थी। लोगों को ये वेब सीरीज खूब पसंद आई थी।
'स्क्विड गेम 2' वेब सीरीज हुई रिलीज
इसके बाद से लोग इस सीरीज के दूसरे सीजन के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज यानी 26 दिसंबर 2024 को सीरीज के नया सीजन रिलीज हो चुका है जो कि लोगों को पसंद आ रहा है। लेकिन क्या ये नया सीजन लोगों को मन में पहले जैसा असर कर पाया है। इसके बारे में जानने के लिएए ये रिव्यू जरूर पढ़ें।

वेब सीरीज की कहानी
-'स्क्विड गेम' के पिछले सीजन में दिखाया गया था कि कैसे 456 खिलाड़ियों के बीच खूनी खेल खेला जाता है और प्लेयर नंबर 456 इस खेल में जीत जाता है। वहीं बाकी खिलाड़ियों को एक एक करके गोली मार दी जाती है।
-इस बार प्लेयर नंबर 456 पहले गेम में खूब सारा पैसा जीतने के बाद भी फिर से नए सिरे से गेम खेलने जाता है और साथ ही होते हैं कुछ ऐसे मजबूर लोग जिनपर खूब सारा कर्ज है और जो अपनी जान की बाजी लगाकर भी इस गेम से पैसा जीतना चाहते हैं।
-इस नए सीजन में भी एक एक करके खतरनाक गेम खेले जाते हैं और जो एलिमिनेट होता है, उसे गोली मार दी जाती है। इस बार भी ये खेल बहुत ज्यादा खूनी दिखाया गया है। कुछ नए गेम हैं, कुछ पुराने लेकिन उनमें भी ट्विस्ट है, कौन जीतेगा, कौन बचेगा, प्लेयर नंबर 456 का क्या होगा इसके लिए नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज एक बार देखी जा सकती है।
-आपको बता दें कि इस बार इस सीरीज के 7 एपिसोड हैं जो करीब एक घंटे के हैं जबकि पिछले सीजन में कुल 9 एपिसोड थे।
कैसा है वेब सीरीज का नया सीजन
-इस सीरीज के जरिए लोगों को बताया गया है कि मजबूरी इंसान से कुछ भी करवा सती है। अपने परिवार के लिए इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है और इसका फायदा दूसरे लोग उठा लेते हैं।
-इस गेम में सबको बराबरी का मौका दिया जाता है। हालांकि नए सीरीज के पहले के 2 एपिसोड बहुत ही हल्के हैं। आपको बिल्कुल मजा नहीं आएगा। आपको लगेगा कि आखिर गेम शुरू क्यों नहीं कर रहे हैं। पहले 2 एपिसोड में सिर्फ भूमिका बांधी गई है।
-इसके बाद तीसरे एपिसोड से गेम शुरू होता है। प्लेयर नंबर 456 को छोड़कर बाकी सब नए खिलाड़ी हैं। एक मां-बेटा हैं, एक कपल हैं और एक प्रेग्नेंट लड़की भी है। धीरे धीरे सीरीज आगे बढ़ती हैं। पुराने गेम में नया ट्विस्ट दिखाया जाता है। फिर खूनी खेल शुरू होता है, लोग मरने लगते हैं।
-वेब सीरीज का नया सीजन कुछ खास नहीं है। ये आपको ठीक ठाक लग सकती है। सीजन 1 के मुकाबले में ये काफी हल्की लगती है। सीजन 1 में आप स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाए थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं होता है। कई जगह आपको बोरियत महसूस होगी।
-एक गेम काफी दिलचस्प होती है जिसमें अचानक से एक ग्रुप बनाकर सबको एक कमरे में जाना होता है और फिर सब एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं। हालांकि इस बार कई चीजें लोगों को पहले से पता थी इसलिए मामला उतना मजेदार नहीं लगता है।
-आप सीरीज के नए सीजन को एकबार देख सकते हैं लेकिन इसके कई एपिसोड आपको निराश ही करेंगे। जो लोग सीरीज का पहला पार्ट देख चुके हैं उनके लिए ये काफी हल्की सीरीज साबित होगी।
सीरीज की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग
सीरीज के नए सीजन में ली जंग-जे, वाई हा-जून, ली ब्यूंग-हुन, इम सी-वान, कांग हा-नेउल, ली जिन-वूक, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, जो यू-री, कांग ए-शिम और ली सियो-ह्वान सबने कमाल का काम काम किया है। हर एक एक्टर अपने रोल में फिट नजर आ रहा है। लेकिन सीरीज की काहीन हल्की हो गई है। सीरीज के नए सीजन में ली जंग-जे काफी जबरदस्त लगे हैं।
सीरीज का डायरेक्शन
इस शो को ह्वांग डोंग ह्युक (HWANG DONG HYUK) ने बनाया है और पहले सीजन के मुकाबले उनका काम कमजोर नजर आ रहा है। इस सीरीज ने अपना लेवल इतना ऊंचा कर लिया है कि इसमें कुछ भी कमी होना ज्यादा अखरता है। कई एपिसोड ज्यादा लंबे खींच गए हैं। कुछ गेम्स भी बोरिंग लगते हैं। कुल मिलाकर ये सीरीज देखी जा सकती है लेकिन इसकी तुलना पहले सीजन से न करें।












Click it and Unblock the Notifications