सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' से डरे स्पाई यूनिवर्स के मेकर, अलिया की अल्फा की डेट खिसकाई

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट जैसे ही घोषित हुई, आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' के निर्माताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी फिल्म की रिलीज टाल दी। यह कदम संभावित बॉक्स ऑफिस टकराव से बचने के लिए उठाया गया है, ताकि दोनों फिल्मों की कमाई पर नकारात्मक असर न पड़े।

Battle of Galwan

17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी 'बैटल ऑफ गलवान'
सलमान खान इन दिनों अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का दमदार टीजर सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया है। अब यह साफ हो चुका है कि 'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'अल्फा' को करना पड़ा पीछे हटना
पहले माना जा रहा था कि इसी तारीख को आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' भी बड़े पर्दे पर आएगी। ऐसे में दो बड़ी फिल्मों के आमने-सामने होने की पूरी संभावना थी। हालांकि अब मेकर्स ने समझदारी दिखाते हुए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

तरण आदर्श ने दी जानकारी
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि "फिल्म 'अल्फा', जो 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, अब उस तारीख पर नहीं आएगी।" इस ऐलान के साथ ही दोनों फिल्मों के बीच संभावित बॉक्स ऑफिस मुकाबला टल गया।

नई रिलीज डेट पर सस्पेंस बरकरार
हालांकि 'अल्फा' की नई रिलीज डेट को लेकर अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दर्शकों को अब इस बात का इंतजार है कि आलिया भट्ट की यह फिल्म आखिर कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सच्ची घटना पर आधारित है 'बैटल ऑफ गलवान'
अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बनी 'बैटल ऑफ गलवान' जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई वास्तविक और ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो देश के लिए बलिदान देने वाले जांबाज अधिकारी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+