Spirit First Look Poster: 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर आउट, प्रभास-तृप्ति के इंटेंस फर्स्ट लुक ने काटा ऐसा बवाल
Spirit First Look Poster: नए साल की शुरुआत होते ही साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और फेमस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया है जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। लंबे इंतजार के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' का पहला लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है।
'स्पिरिट' का फर्स्ट लुक हुआ जारी
इस पोस्टर में प्रभास और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं जो अब तक किसी ने नहीं देखा है। दिलचस्प बात ये है कि डायरेक्टर ने अपनी पिछली सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' की परंपरा को बरकरार रखते हुए ठीक नए साल की आधी रात को अपकमिंग मूवी 'स्पिरिट' का फर्स्ट लुक जारी किया है।

डार्क, इंटेंस और रहस्यमयी है स्पिरिट का फर्स्ट लुक
फिल्म 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर देखते ही ये साफ हो जाता है कि ये मूवी एक डार्क और सीरियस सिनेमैटिक वर्ल्ड में ले जाने वाली है। पोस्टर में प्रभास अपनी घायल पीठ के साथ नजर आ रहे हैं, जिस पर कई पट्टियां बंधी हुई हैं। वहीं तृप्ति डिमरी बेहद शांत अंदाज में प्रभास की सिगरेट जलाती दिखाई दे रही हैं।
प्रभास का बॉडी लैंग्वेज हो रहा वायरल
-ये एक सिंगल फ्रेम में हिंसा, दर्द और अजीब सी इंटीमेसी को दर्शाता है जिसने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। फिल्म के पोस्टर में प्रभास का लुक उनकी अब तक की इमेज से बिल्कुल अलग है।
-लंबे बिखरे बाल, घनी दाढ़ी और मूंछ, हाथ में शराब का गिलास और शरीर पर जख्मों के निशान, ये सब मिलकर उनके किरदार की इंटेंसिटी और हिंसक अतीत की झलक देते हैं। पोस्टर में एक हाथ कमर पर टिकाए प्रभास का बॉडी लैंग्वेज बेहद एग्रेसिव और पावरफुल नजर आता है।
तृप्ति डिमरी का सादा पर असरदार अंदाज
वहीं तृप्ति डिमरी ने इस पोस्टर में सादगी के साथ गहरी छाप छोड़ी है। ग्रे रंग की साड़ी में तृप्ति बेहद कंपोज्ड और रहस्यमयी लग रही हैं। प्रभास की सिगरेट जलाते हुए उनका शांत भाव पोस्टर में एक अनकही कहानी जोड़ देता है जो रिश्ते की जटिलता और भावनात्मक गहराई की ओर इशारा करता है।
संदीप रेड्डी वांगा का कैप्शन भी बना चर्चा का विषय
-'स्पिरिट' का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा है- भारतीय सिनेमा अपने अजनुबाहु को देखें। नए साल 2026 की शुभकामनाएं। स्पिरिट फर्स्ट लुक।
-वहीं फिल्म के आधिकारिक हैंडल से लिखा गया है- आपने पहले जो था, उसे पसंद किया। अब उससे प्यार करें जिसके बारे में आप जानते ही नहीं थे। स्पिरिट फर्स्ट पोस्टर। वन बैड हैबिट।
फिल्म 'स्पिरिट'का पूरी स्टारकास्ट
-आपको बता दें कि प्रभास के 46वें जन्मदिन पर फिल्म का ऑडियो टीजर साउंड स्टोरी रिलीज किया गया था। फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज और लिजेंड्री एक्ट्रेस कंचना भी नजर आएंगी।
-फिल्म 'स्पिरिट' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। साथ ही उन्होंने इस फिल्म को लिखा और एडिट भी किया है। वहीं इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा हैं। फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है।
फर्स्ट लुक के बाद बढ़ी एक्साइटमेंट
फिल्म 'एनिमल' के बाद संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की ये जोड़ी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर साफ संकेत देता है कि फिल्म इंटेंस ड्रामा, डार्क इमोशंस और रॉ सिनेमा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होगी।












Click it and Unblock the Notifications