साउथ से लेकर नॉर्थ तक लड़कियों के क्रश रहे महेश बाबू ने की है इस मिस इंडिया से शादी, पढ़ें Love Story

नई दिल्ली, 10 मई। बॉलीवुड बनाम साउथ की जंग में अब साउथ सुपर स्टार महेश बाबू कूद पड़े हैं। फिल्म मेजर के ट्रेलर लॉन्च पर दक्षिण भारत के इस हिट स्टार ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। अपनी स्टाइल और एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों पर राज करने वाले महेश बाबू ने कहा कि 'मुझे अक्सर हिंदी फिल्मों के ऑफर मिलते हैं, मैंने बहुत सारे प्रोजेक्ट को मना भी किया है क्योंकि मुझे लगता है कि बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता इसलिए मैं उधर ध्यान नहीं देता, वैसे सच कहूं तो मैं हमेशा से तेलुगू फिल्में करना चाहता था और मैं वो करके काफी खुश हूं।'

महेश बाबू के बयान से बॉलीवुड लवर्स को मिर्ची लगी

महेश बाबू के बयान से बॉलीवुड लवर्स को मिर्ची लगी

महेश बाबू के इस बयान से बॉलीवुड लवर्स को मिर्ची लग गई है इसलिए सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर काफी बातचीत हो रही है।वैसे इसमें कोई शक नहीं कि महेश बाबू के इस बयान ने बॉलीवुड बनाम साउथ की जंग में तड़के का काम किया है। वैसे महेश बाबू का क्रेज हिंदी बेल्ट में भी बहुत है। उनकी बहुत सारी फिल्मों को हिंदी भाषा में डब करके देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फिल्मों के क्लिपिंग काफी वायरल होते हैं।

Recommended Video

    South Superstar Mahesh babu ने Bollywood की उड़ाई धज्जियां, कह दी इतनी बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    साउथ से लेकर नॉर्थ तक लड़कियों के क्रश रहे हैं महेश बाबू

    साउथ से लेकर नॉर्थ तक लड़कियों के क्रश रहे हैं महेश बाबू

    आपको बता दें कि महेश बाबू साउथ से लेकर नॉर्थ तक लड़कियों के क्रश रहे हैं। आज भी उनका क्रेज कम नहीं हुआ है, वो हर उम्र की महिलाओं में काफी लोकप्रिय हैं।

    अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर पर आया दिल

    लेकिन आपको पता है कि लाखों दिलों पर राज करने वाले महेश बाबू का दिल किस हसीना पर आया, तो आपको बता दें कि आज से पूरे 17 साल पहले महेश बाबू ने मिस इंडिया 1993 और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से प्रेम विवाह किया था। दोनों की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'वामसी' के मुहूर्त पर हुई थी।

    महेश ने नम्रता से की साल 2005 में शादी

    महेश ने नम्रता से की साल 2005 में शादी

    कमाल की बात ये हैं कि ये दोनों फिल्म में लीड रोल में थे। फिल्म शुरू हुई और दोनों का रिश्ता भी। फिल्म के एंड तक दोनों को यकीन हो गया था कि दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं और दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ओपन कर दिया और करीब पांच साल डेट करने के बाद दोनों ने 2005 में शादी कर ली।

    शादी के बाद फिल्मी करियर को कहा अलविदा

    नम्रता ने पहले ही तय किया था कि वो शादी के बाद फिल्मी करियर को अलविदा कह देंगी और वो उन्होंने किया भी। आज दोनों को शादी से एक बेटा गौतम और एक बेटी सितारा हैं, जिनकी परवरिश में नम्रता बिजी हैं, हालांकि वो महेश बाबू के साथ अक्सर पार्टी इवेंट में नजर आती हैं। जिस वक्त महेश बाबू ने नम्रता से शादी की थी उस वक्त लाखों हसीनाओं का दिल टूटा था।

    नम्रता ने कई हिट फिल्मों में काम किया

    नम्रता ने कई हिट फिल्मों में काम किया

    आपको बता दें कि मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद नम्रता ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म सलमान खान के साथ 'जब प्यार किसी से होता है' थी। इसके बाद वो 'कच्चे धागे' , 'वास्‍तव', 'अलबेला' और 'दिल विल प्‍यार व्‍यार', 'पुकार' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकी थीं, जिसमें उनके काम को सराहा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+