साउथ सुपरस्टार यश ने किराने की दुकान से पत्नी के लिए खरीदी टॉफी, रॉकी भाई का ये अंदाज देख दीवाने हुए फैंस
Yash Viral Photo: साउथ सुपरस्टार यश की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिल्म केजीएफ 2 में अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लाखों फैंस का दिल जीत लिया था। लोग उन्हें प्यार से रॉकी भाई बुलाते हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा वह सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। इस बीच उनकी एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसके बाद हर कोई एक्टर की तारीफ कर रहा है।
वायरल हो रही तस्वीर में साउथ सुपरस्टार यश ख किराने की दुकान में नजर आ रहे हैं। जहां से वह अपनी पत्नी के लिए और एक्ट्रेस राधिका पंडित के लिए आइस कैंडी खरीद रहे थे। 1200 करोड़ की संपत्ति के मालिक और लग्जरी लाइफ जीने वाले यश की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

यश की इस तस्वीर को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। लोगों का कहना है कि वह आज भी अपनी जमीन से जुड़े हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्टर अपनी पत्नी के साथ मंदिर जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने एक किराने की दुकान से पत्नी के लिए आइस कैंडी खरीबी खरीदी। इस दौरान वहां किसी ने इस मोमेंट को कैप्चर कर लिया। अब ये तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले भी यश कई मौके पर अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते दिखें हैं।
बता दें कि, यश अक्सर अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक तस्वीर शेयर कर पत्नी पर प्यार बरसाया था। बता दें दोनों ने साल 2016 में शादी की थी और दोनों की दो बच्चों के माता-पिता हैं। जिनका नाम आर्य और यथर्व है।
वहीं यश के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगे। जिसका ऐलान हो चुका है। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की रामायण में भी दिखाई दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, रामायण में वह रावण की भूमिका निभाएंगे। हालांकि इस पर अब तक एक्टर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications