पटना में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को देख बेकाबू हुई भीड़, ऐसी हो गई हालत तो रोकना पड़ा इवेंट

पटना में आयोजित फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे विजय देवरकोंडा को एक झलक देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। ऐसे में कार्यक्रम को रद्द कर देना पड़ा।

बिहार, 8 अगस्तः साउथ के फेमस एक्टरों में से एक विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी। फिलहाल दोनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे को देश के कई हिस्सों में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में भाग लेते हुए देखा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई लोकल में सफर करते हुए भी देखे गए थे। इसके अलावा नवी मुंबई के एक मॉल में विजय देवरकोंडा को एक झलक देखने के लिए इतनी भीड़ पहुंच गई थी कि सफोकेशन के चलते कई लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई थी और इवेंट को रोकना पड़ा था। अब ऐसा ही एक और मामला बिहार की राजधानी पटना में हुआ है जहां विजय को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई।

विजय को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़

विजय को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़

तेलुगू एक्टर विजय देवरकोंडा हाल ही में अपनी फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे थे। यहां पर भी साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिली। हालांकि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि पुलिस उसे संभाल नहीं पा रही थी। ऐसे में एक बार फिर विजय देवरकोंडा को बीच में ही प्रमोशनल इवेंट छोड़कर जाना पड़ा। सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के इस प्रमोशनल इवेंट के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

पटना कॉलेज में लोगों को संभालना हुआ मुश्किल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन वीडियोज में साफ देखा जा सकता है कि उन्हें गार्ड सुरक्षित बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। दरअसल गत शनिवार को पटना के कॉलेज में विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म लाइगर का प्रमोशनल इवेंट रखा गया था । विजय देवरकोंडा को एक झलक देखने के लिए पटना कॉलेज के स्टूडेंट्स और कई फैंस यहां इकट्ठा हो गए थे। भीड़ उम्मीद से कहीं ज्यादा थी जिसे पुलिस संभाल नहीं पा रही थी। सुरक्षा को देखते हुए विजय देवरकोंडा का ये कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

फिल्म ट्रेड एनालिटिक रमेश बाला ने अरने ट्विटर हैंडल पर विजय देवरकोंडा के इस इवेंट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके ओवर एक्साइटिड फैंस भारी संख्या में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि फैंस को मैनेज करना सुरक्षाकर्मियों के लिए मुश्किल हो रहा था। इस वजह से विजय को कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा।

विजय देवरकोंडा ने पटना में फैंस से कही ये बात

वहीं पटना में आयोजित किए फिल्म लाइगर के प्रमोशनल इवेंट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में फिल्म के लीड हीरो विजय देवरकोंडा फैंस के बीच नजर आ रहे हैं। वह फैंस से कह रहे हैं- हम आप सभी को बहुत ही प्यार करते हैं। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

25 अगस्त को रिलीज होगी लाइगर

आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। आम लड़कियों से लेकर फीमेस सेलेब्स तक के बीच में विजय देवरकोंडा को लेकर चर्चाएं होती है। साल 2017 में रिलीज हुई तेलुगू भाषा की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के लीड हीरो विजय देवरकोंडा साउथ में बहुत फेमस हैं और अब बॉलीवुड में भी उनका जलवा नजर आ रहा है। फिल्म 'लाइगर' से वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+