साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गाड़ी में किया ऐसा सेक्स , बोले- मेकअप से छुपाया अपना लव बाइट

करण जौहर के चैट शो के बिंगो राउंड एपिसोड में विजय देवरकोंडा ने बताया कि उन्होंने मेकअप से अपने लव बाइट्स को छुपाया है।

मुंबई, 29 जलाईः फिल्म 'लाइगर' के लीड हीरो विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस अनन्या पांडे, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के चौथे एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचे थे। आपको बता दें कि ये दोनों फिल्म 'लाइगर' में जल्द ही नजर आने वाले हैं और इसी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों इस चैट शो में उपस्थित हुए थे। करण जौहर अपने इस चैट शो में हमेशा सेलेब्स से बड़े-बड़े खुलासे करवाते है। करण जौहर के इस शो में सेलेब्स अपनी और दूसरे साथियों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई राज खोलते हैं। इस बार शो में साउथ के सुपरहिट एक्टर विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कई बातें कैमरे के सामने कहीं।

विजय देवरकोंडा ने किए पर्सनल खुलासे

विजय देवरकोंडा ने किए पर्सनल खुलासे

करण जौहर ने विजय देवरकोंडा से उनका रिलेशशिप स्टेटस जानने की कोशिश की लेकिन एक्टर ने ऐसे जवाब दिए कि अनन्या और करण कन्फ्यूज हो गए। हालांकि करण ने दूसरे सवालों के जरिए विजय से कुछ ऐसे खुलासे करवाए जो अब सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल विजय देवरकोंडा ने अपनी सेक्स लाइफ और लव बाइट्स को लेकर कुछ अजीबागरीब खुलासे किए।

मेकअप से छुपाया अपना लव बाइट

मेकअप से छुपाया अपना लव बाइट

करण जौहर के चैट शो के बिंगो राउंड एपिसोड में विजय देवरकोंडा ने बताया कि उन्होंने मेकअप से अपने लव बाइट्स को छुपाया है। उन्होंने कहा कि कंसीलर की मदद से उनके मेकअप मैन ने उनके लव बाइट्स को छुपाया था। विजय देवरकोंडा ने ये भी बताया कि वह पब्लिक प्लेस में सेक्स कर चुके हैं। उन्होंने कहा वह बोट, याच और कार में भी सेक्स कर चुके हैं।

बताई थ्रीसम करने की इच्छा

इतना ही नहीं विजय देवरकोंडा ने ये भी बताया कि उन्होंने कभी थ्रीसम ट्राई नहीं किया है लेकिन जिंदगी में एक बार जरूर करना चाहेंगे। इस बात को सुनने के बाद करण जौहर और अनन्या पांडे हैरान हो गए। वह काफी देर तक एक दूसरे को देखने लगे और बाद में हंसी से इस बात का टॉपिक खत्म किया।

शूटिंग करते हुए हो गया था नशा

विजय देवरकोंडा ने शो में बताया कि फिल्म में उन्हें एक ड्रंक सीन शूट करना था। वह सच में पीने लगे और शूट करते हुए उन्हें बहुत ज्यादा नशा हो गया। इसके बाद उन्हें लाइन्स याद नहीं रहीं और वह बस हंसते रहे। फिल्म मेकर्स ने देख लिया था कि वह अब शूट नहीं कर पाएंगे और इसलिए शूट को उस दिन के लिए कैंसल किया गया।

रश्मिका मंदाना के बारे में बोलीं ये बातें

करण जौहर ने जब विजय देवरकोंडा से रश्मिका मंदाना के साथ रिलेशनशिप को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा- हमने 2 फिल्में की हैं साथ में और वह डार्लिंग हैं। मुझे वह पसंद हैं। वह मेरी अच्छी दोस्त हैं और हम फिल्में और पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी बात करते हैं। ऐसे ही हमारा बॉन्ड बना है। हालांकि उन्होंने साफ साफ अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+