अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही ये खूबसूरत बाला, बाइक से हुआ था एक्सीडेंट और फिर...
South actress Arundhati Nair: हाल ही में साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। तमिल एक्ट्रेस अरुंधति नायर इस वक्त अस्पताल में हैं और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। खबरे हैं कि एक्ट्रेस एक एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं।
अरुंधति नायर के परिवार के सदस्यों ने उनके वेंटीलेटर पर होने की पुष्टि की है। उनकी टीम ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी सेहत को लेकर बताया गया था। इसमें लिखा गया है कि हमें उसके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन की जरूरत है।

एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ?
बताते चलें कि अभिनेत्री का एक्सीडेंट कोवलम बायपास के पास हुआ। अरुंधति को इस एक्सीडेंट में गंभीर चोटें आई थीं। एक्ट्रेस के सिर पर ज्यादा चोटें आईं।
बताते चलें कि अरुंधति की बहन अराथी ने भी एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें तमिलनाडु के समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में रिपोर्ट की गई खबरों को साफ करने की जरूरत महसूस हुई। ये सच है कि मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। वे गंंभीर रूप से घायल हैं और तिरुवनंतपुरिम के अनंतपुरी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहते हुए जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं।

कैसे हुआ एक्ट्रेस का एक्सीडेंट?
जानकारी के मुताबिक अरुंधति का जब एक्सीडेंट हुआ तो वे अपने भाई के साथ सफर कर रही थीं। एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देकर वे घर लौट रहे थे। तभी केरल के कोवलम में ये हादसा हो गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अब एक्ट्रेस अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। हादसे की खबर जैसे ही फैंस को मिली, वे एक्ट्रेस की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। फिलहाल उनके अस्पताल में भर्ती और हालत खराब होने की खबर ने फैंस सहित इंडस्ट्री के भी लोगों को दुखी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications