26 साल की उम्र में इस हसीना की हुई मौत, अपार्टमेंट में मिला अभिनेत्री का शव

Sophia Leone Death: बीते कुछ समय से लगातार एक के बाद एक इंडस्ट्री से सेलेब्स की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं अब एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी की भी मौत हो गई। 26 साल की सोफिया अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उनके सौतेले पिता माइक रोमेरो ने इस खबर की पुष्टि की है।

सोफिया लियोनी की मौत आखिर कैसे हुई इसको लेकर कोई खास जानकारी नहीं है। लेकिन उनके सौतेले पिता ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि, "उसकी मां और परिवार की ओर से भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत ने उनके परिवार और दोस्तों को अंदर से झकझोर दिया है।"

Sophia Leone

सोफिया के पिता के मुताबिक, उनकी मौत एक हफ्ते पहले हो चुकी थी। एक्ट्रेस अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई थीं। काफी वक्त से उन्हें लगातार फोन करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन सोफिया की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। फिलहाल स्थानीय पुलिस इश मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि, पिछले तीन महीनों में लगातार एडल्ट स्टार की मौत की खबर सामने आ रही है। ये तीसरा मामला है इससे पहले जनवरी में थैना फील्ड्स अपने घर पर मृत पाई गई थीं। वहीं 36 साल की काग्नी लिन कार्टर ने सुसाइड कर मौत को गले लगा लिया था। वहीं अब सोफिया की मौत के बाद सोशल मीडिया बहस छिड़ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+