Jiah Khan के सुसाइड केस में आया नया मोड़, आरोपी सूरज पंचोली ने मां पर लगाए ये गंभीर आरोप
एक्ट्रेस जिया खान ने साल 2013 में सुसाइड किया था। मामले के 9 साल बाद भी इसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। अब इस बीच आरोपी सूरज पंचोली ने जिया की मां पर आरोप लगाए हैं।
मुंबई, 30 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की साल 2013 में मौत हो गई थी। जिसकी वजह थी कि उन्होंने खुद फांसी के फंदे पर लटका लिया था। हालांकि उन्होंने ये सोसाइड खुद किया और उन्हें करने पर मजबूर किया ये गुत्थी मौत 9 साल बाद भी सुलझ नहीं पाई। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। बता दें कि आरोपी सूरज ने जिया की मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ सीबीआई कोर्ट से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की अपील भी की।

सूरज पंचोली का दावा
सूरज पंचोली ने दावा किया है कि उनकी जीया खान की मां राबिया खान कोर्ट में पेश नहीं हो रही हैं। जिया खान के सुसाइड मामले में उनकी मां ने ही शिकायत दर्ज कराई थी और गवाह के रूप में पेश होने के लिए कईं समय से टाल रही हैं। एक बार उन्होंने कहा कि वो विदेश में हैं और किसी वजह से इंडिया वापस नहीं आ सकती हैं। जबकि दूसरी बार उन्होंने हवाला दिया कि 3 जून को उनकी बेटी जिया की डेथ एनिवर्सिरी है, इसलिए वो कोर्ट में पेश नहीं हो सकती हैं। जिसके बाद सूरज ने जीया की मां के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में गैर जमानती वारंट जारी करने की अपील की।
जिया खान की आखिरी फिल्म
आपको बता दें कि जीया खान का बॉलीवुड सफर बहुत कम समय का रहा। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू राम गोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द से किया था। इसके अलावा उन्हें आमिर खान की फिल्म गजनी में सपोर्टिंग रोल निभाते देखा गया। इस फिल्म के बाद उन्होंने 2 साल का ब्रेक लिया। जिसके बाद उन्हें आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल' में देखा गया था।
नहीं सुलझी जिया के सुसाइड की गुत्थी
इसके बाद जीया खान ने पंखे पर लटक कर सुसाइड कर लिया। उनके सुसाइड से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। इस मामले में जीया की मां ने सूरज पंचोली पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके कारण उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। हालांकि अब तक ये गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications