जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी, फैंस को देंगे ये बड़ा सरप्राइज

बॉलीवुड के एक्शन स्टार ने अब तक बड़े पर्दे पर एक्टिंग कर फैंस का दिल जीता। लेकिन अब वह ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

मुंबई, 6 जुलाई: बदलते हुए समय के साथ अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े सेलेब्स धीरे-धीरे ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के एक्शन स्टार सुनील शेट्टी का भी नाम शामिल हो गया है। जो कि लंबे समय से बड़े पर्दे दूर हैं। अब वह जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली सीरीज धारावी बैंक में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके साथ विवेक ओबेरॉय और सोनाली कुलकर्णी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

suniel shetty

धारावी बैंक का जारी हुआ फर्स्ट लुक
बता दें कि सीरीज धारावी बैंक को शमित कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। एमएक्स प्लेयर ने सोशल मीडिया पर इसका फर्स्ट लुक जारी किया है। जिसमें सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सोनाली कुलकर्णी का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। वहीं लुक्स की बात करें तो सुनील शेट्टी बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बालों के साथ नमस्ते करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस बार विलेन किरदार में दिखाई देंगे। वहीं विवेक ओबेरॉय पुलिस की वर्दी पहने एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। तो सोनाली कुलकर्णी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।

लंबे समय से हैं बड़े पर्दे से दूर
इस सीरीज की शुटिंग धारावी इलाके में हुई है। अब इस सीरीज में सुनील शेट्टी लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए। जबकि उन्होंने हेराफेरी, हलचल, धड़कन जैसी सुपरहिट फिल्में कर फैंस को अपने एक्शन और कॉमेडी से एंटरटेन किया है। वहीं विवेक ओबेरॉय की बात करें तो उन्हें आखिरी बार प्राइम वीडियो की ओटीटी सीरीज इनसाइड एज में देखा गया था। अब देखते हैं कि इस सीरीज में दोनों अपने दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीत पाते हैं या नहीं। हालांकि अभी तक सीरीज के रिलीज होने की घोषणा नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+