देवी मां प्रणाम! सोनू निगम ने धोए आशा भोसले के पैर, सामने आया दिल जीतने वाला Video
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम की आवाज का भला कौन दीवाना नहीं है। अपनी आवाज के लिए उन्हें ढेर सारा प्यार मिलता रहा है। सोनू निगम सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं बल्कि अपने नेचर के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हैं। हाल ही में सिंगर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे संगीत की दुनिया की लीजेंड आशा भोंसले के पैरों को धोते और उन्हें अपने माथे से लगाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में सोनू निगम कुर्सी पर बैठीं आशा भोसले के पैर धोते दिख रहे हैं। पैर धोने से पहले वे आशा भोसले के पैरों को झुककर अपने माथे से लगाते हैं।

बताते चलें कि देश की जानी मानी सिंगर आशा भोसले की बायोग्राफी स्वरस्वामिनी आशा के लॉन्च का ये मौका था। बुक लॉन्चिंग के मौके पर कई दिग्गज लोग वहां पहुंचे थे। यहां कई सारे बॉलीवुड के सेलेब्स भी थे। इस बीच सिंगर सोनू निगम भी वहां पहुंचे और उन्होंने जिस तरह का सम्मान आशा भोसले को दिया है, वो लोगों का दिल जीत रहा है।
सोनू निगम को आशा भोसले के पैरों में बैठा देखा जा सकता है। वे आशा भोसले के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे कि किसी मंदिर में भक्त भगवान के साथ करता है। पहले वो बर्तन और गुलाब की पंखुड़ियों वाला पानी मंगवाते है और फिर सिंगर पहले तो आशा भोसले के पैर चूमते हैं और फिर उनके पैरों में झुकते नजर आ रहे हैं।
सोनू जिस तसल्ली से आशा भोसले के पैरों को छू रहे हैं, वो काफी शानदार है। इसके बाद आखिरी में आशा भोसले ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद सोनू निगम आशा भोसले के आगे झुककर उन्हें प्रणाम करने लगते हैं। वीडियो देखने के बाद लोग सोनू सूद की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोनू निगम ने कहा कि देवी मां प्रणाम, मैं बिल्कुल भी कुछ नहीं कहना चाहता था मगर मुझसे कहा गया है तो मैं यही कहूंगा कि आज सीखने के लिए बहुत सारे साधन हैं मगर जब सीखने को कुछ नहीं था तो लता जी और आशा जी थीं।












Click it and Unblock the Notifications