लाइव कॉन्सर्ट में दर्द से परेशान हुए सोनू निगम, फिर भी पूरा किया शो, बोले-'माता सरस्वती मेरा हाथ थाम लो'

Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन फिलहाल उनकी लाइफ में कुछ ठीक नहीं है। दरअसल, पुणे में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर की पीठ में अचानक दर्द उठ गया। बावजूद इसके सोनू निगम ने अपना कॉन्सर्ट पूरा किया।

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई। वीडियो में वह बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। सिंगर ने बताया कि कॉन्सर्ट के दौरान उनकी पीठ में अचानक दर्द उठा और लगा कि रीढ़ की हड्डी में सूई जैसा चुभ रहा है। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे कठिन दिन बताया।

Sonu Nigam

वीडियो में सोनू निगम ने कहा कि, 'मेरे जीवन के सबसे कठिन दिनों में से एक था, लेकिन बहुत संतोषजनक भी। मैं गा रहा था और हिल-डुल रहा था, जिससे ऐंठन हो गई, लेकिन मैंने किसी तरह उसे संभाल लिया। मैं कभी नहीं चाहता कि मैं लोगों की उम्मीदों से कम कुछ करूं या कम दूं। मुझे खुशी है कि यह अंत में सब ठीक हो गया।'

सोनू निगम ने आगे कहा, 'मुझे बहुत भयानक दर्द हो रहा था। ऐसा महसूस हो रहा था कि किसी ने मेरी रीढ़ की हड्डी में सुई चुभा दी हो। अगर मैं जरा सी भी हिलता तो रीढ़ की हड्डी में घुस जाती। लेकिन माता सरस्वती की कृपा रही और कल रात उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया।' सोनू निगम ने जैसे ही पोस्ट शेयर किया मिनटों में वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर फैंस सोनू निगम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'माता सरस्वती अपने बच्चे को मुश्किल में कैसे देख सकती हैं।' एक ने लिखा, 'जब मुश्किलें आती है तो भगवान हमेशा साथ देता है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'आप अब ठीक हैं ये देखकर अच्छा लगा।' एक ने लिखा, 'आपको इतने दर्द में देखकर मुझे रोना आ रहा है सर, कृपा अपना ध्यान रखें।' वहीं एक यूजर ने सोनू निगम को माता सरस्वती का पसंदीदा बच्चा बताया। फिलहाल सिंगर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+