'यही कारण है कि पहलगाम में हमला हुआ', सरेआम सोनू निगम ने कही ऐसी बात, कन्नड़ फैन पर बौखलाए सिंगर
Sonu Nigam: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। सिंगर ने कुछ दिनों पहले ही बेंगलुरु के ईस्ट प्वाइंट कॉलेज में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अपना आपा खो दिया था और एक लड़के को डांट लगाई थी।
सोनू निगम का वीडियो हुआ वायरल
वहीं इस समय इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सोनू निगम भीड़ से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें कन्नड़ से प्यार है, लेकिन फिर भी उस लड़के ने उन्हें कन्नड़ में गाने के लिए बुरी तरह से धमकाया था।

कन्नड़ फैन के लिए सिंगर ने कही ऐसी बात
-इस वीडियो में सोनू निगम पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी बात करते नजर आए हैं। सिंगर ने वीडियो में कहा कि विश्व में कहीं भी उनके परफॉर्मेंस के दौरान यदि भीड़ में एक भी कन्नड़ फैन मौजूद हो तो वो उसके लिए गाते हैं।
-सोनू निगम ने कहा- मैं पूरी दुनिया में जहां भी जाता हूं, मैं हमेशा बोलता हूं, मैं सबको बोलता हूं....14,000 दर्शकों की संख्या में हमें एक आवाज आती है, 'कन्नड़'। तो मैं उनके लिए एक कन्नड़ गाना गाता हूं।
-सोनू निगम ने आगे कहा- मैं इतनी इज्जत करता हूं आपकी, इतना प्यार करता हूं। तो ऐसा नहीं करना चाहिए आपको। यही कारण है जो पहलगाम में हुआ।
दिल्ली में परफॉर्म कर रहे थे सोनू निगम
आपको बता दें कि हाल ही में सोनू निगम ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में परफॉर्म किया था। तभी उन्होंने वहां मौजूद लोगों के लिए ये बात कही थी। जानकारी के अनुसार सोनू निगम ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'तलाश' (1992) के गाने 'हम तो छैला बन गए' से की थी।
सोनू निगम का सिंगिंग करियर
-सोनू निगम ने साल 1990 में बॉलीवुड में एक प्लेबैक सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने फिल्म 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं' गया था और लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। इसके बाद उनके गाने 'ये दिल दीवाना' (परदेस) ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी।
-आपको बता दें कि सोनू निगम ने हिंदी और कन्नड़ के अलावा बांग्ला, मराठी, तेलुगू, तमिल, उड़िया, अंग्रेजी, असमिया, मलयालम, गुजराती, भोजपुरी, नेपाली, तुलु, मैथिली और मणिपुरी में भी गाने गाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications