स्टेज पर गा रहे थे सोनू निगम, नशे में धुत्त पहुंचा शख्स करने लगा बदसलूकी, फिर भी गाते रहे सिंगर
Sonu Nigam Concert: बीते कुछ समय से लगातार भारतीय सिंगर्स के साथ हुई बदतमीजी की खबरें सामने आ रही हैं। अब मशहूर सिंगर सोनू निगम के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन बावजूद इसके सोनू निगम ने अपने सही सुर बजाना जारी रखा। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, सोनू निगम के लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सिंगर को स्टेज पर शाहरुख खान की 2008 की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का गाना 'फिर मिलेंगे चलते-चलते' गाना गाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक शख्स अचानक स्टेज पर आता है और सोनू निगम पर हमला करता है।

वीडियो में शख्स सोनू निगम की तरफ उन्हें मारने के लिए जाता है लेकिन इससे पहले सिंगर को अपनी तरफ खींचता वह वहां से तुरंत हट गए। इस घटना के बाद वहां तुरंत सिक्योरिटी आ जाती है और शख्स को स्टेज से नीचे उतारकर ले जाते हैं। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि ये शख्स नशे में था।
मजेदार बात ये है कि ये स्टेज पर ये सबकुछ होने के बावजूद भी सोनू निगम ने अपने गाने के सुर को इधर-उधर होने नहीं दिया। वह अपना काम करते रहे। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं सोनू निगम के तमाम फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "यह बिल्कुल आश्चर्यजनक था! सोनू ने उस आदमी से कैसे परहेज किया और पूरी तरह से गाना जारी रखा??" अन्य यूजर ने लिखा, "कितनी खूबसूरती से सोनू ने इस स्थिति को संभाल के रखा।" एक ने लिखा, 'बहुत बढिया, सुर खराब नहीं होने दिया।' हालांकि कुछ फैंस ने सुरक्षा को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications