Kannada Controversy: फिल्म ‘कुलदाल्ली कील्यावुडो' से हटा सोनू का गाना, कन्नड़ इंडस्ट्री से सिंगर हो गए बैन?
Sonu Nigam Kannada Controversy: सोनू निगम ने कॉन्सर्ट के दौरान कन्नड़ को लेकर एक बयान दिया था। जिसके बाद से वो चर्चा में बने हुए हैं। अब उनका एक गाना भी कन्नड़ फिल्म से हटा लिया गया है। उनकी जगह फिल्म के मेकर्स ने दूसरे सिंगर से ये गाना गवाया है। साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर संतोष कुमार ने सोनू निगम के साथ आगे कभी न काम करनी की बात कही है। सोनू ने कन्नड़ फिल्म 'कुलदाल्ली कील्यावुडो' का गाना 'मनसु हाड्टाडे' गाया था। जिसे अब हटा लिया गया है।
'कुलदाल्ली कील्यावुडो' 23 मई को रिलीज होनी है। ये गाना 5 अप्रैल को सोनू ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया था। गाने को उन्होंने दो-तीन महीने पहले गाया था। फिल्म के प्रोड्यूसर ने बयान भी जारी किया है।

फिल्म के मेकर ने स्टेटमेंट में लिखा, इसमें कोई शक नहीं है कि सोनू निगम एक अच्छे गायक हैं। लेकिन हाल ही में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने जिस तरह से कन्नड़ के बारे में बात की, उससे हम बहुत दुखी हैं। हम सोनू निगम द्वारा कन्नड़ का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते, इसलिए हमने गाना हटा दिया है। बता दें, 'मनसु हाड्टाडे' को मनोमूर्ति ने कंपोज और योगराज भट्ट ने लिखा था।
#क्या है सोनू सूद का कन्नड़ विवाद
सोनू सूद ने कुछ दिनों पहले बेंगुलुरू के एक कॉलेज में परफॉर्म किया था। इसमें उन्होंने अपने हिट हिंदी गाने गाए। इस बीच कॉन्सर्ट में मौजूद एक बच्चे ने कन्नड़-कन्नड़ बोलने लगा। ये शब्द सोनू के कान में पहुंचे और उन्होंने बच्चे को डांट लगाई। साथ ही उन्होंने कहा, जितने सालों से मैं कन्नड़ गाने गा रहा हूं उतनी यहां पर मौजूद बच्चों की उम्र नहीं होगी। ये बहुत रूड था कि एक बच्चन कन्नड़-कन्नड़ चिल्ला रहा है। पहलगाम (22 अप्रैल की घटना) में जो हुआ उसका यही कारण है। ये जो तुम यहां पर कर रहे हो यही कारण है।
मामला यहां पर शांत नहीं हुआ। इसके बाद सोनू पर कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा और FIR भी दर्ज हुई। लेकिन मामला बढ़ता देख सोनू ने माफी भी मांगी। जिसका कोई असर देखने को नहीं मिली। खबरें ये भी हैं कि सोनू को कन्नड़ इंडस्ट्री से बैन करने की मांग हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications