Sonu Nigam Controversy: इन 5 बड़े विवादों में घिर चुके हैं सोनू निगम, किन मामलों में जुड़ा है सिंगर का नाम?
Sonu Nigam Controversy: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम इस समय खबरों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर सिंगर को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। खबर है कि सिंगर को कन्नड़ इंडस्ट्री ने बैन तक कर दिया है।
बेंगलुरु कॉन्सर्ट में सोनू निगम के साथ क्या हुआ था?
दरअसल सोनू निगम ने कुछ दिनों पहले बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज से एक कन्नड़ फैन को फटकार लगा दी थी। साथ ही उन्होंने इस घटना को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ दिया था। इसके बाद लोग सोनू निगम की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत
सोनू निगम का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इस मामले में सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई है। वहीं सोनू निगम ने बाद में सोशल मीडिया पर कन्नड़ लोगों से माफी मांगते हुए अपनी सफाई भी पेश की है।
सोनू निगम का विवादित बयान
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनू निगम किसी विवाद में फंसे हैं। वह इससे पहले भी कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रह चुके हैं। उनके विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। आइए आपको बताते हैं सोनू निगम से जुड़े 5 विवादों के बारे में।
सोनू निगम से जुड़े 5 बड़े विवाद
बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद
हाल ही में बेंगलुरु में हुए कॉन्सर्ट में सोनू निगम ने स्टेज से एक कन्नड़ फैन को डांटते हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले से उसकी तुलना कर दी थी। दरअसल सोनू निगम जब स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तो उनके एक फैन ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि कन्नड़ में गाओ। इस पर सिंगर भड़क गए और उन्होंने कहा कि ये ही कारण है, पहलगाम में जो हुआ। जो तुम कर रहे हो वहां भी ये ही हुआ है। इसके बाद ही मामला गर्मा गया था।
अजान विवाद
आपको बता दें कि सिंगर सोनू निगम ने अजान को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे। इस मामले में सोनू निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- अजान से मेरी नींद खराब हो गई थी। उनके इस ट्वीट ने बवाल काट दिया था। इसके बाद सिंगर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) छोड़ दिया था।
फ्लाइट में गाया था गाना
सोनू निगम ने काफी समय पहले जेट एयरवेज में सफर करते हुए फ्लाइट में एक गाना गा दिया था। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था लेकिन ऐसा करना उन्हें काफी भारी पड़ा था। सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी कि सिंगर ने ऐसा करके फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे लोगों को डिस्टर्ब किया है या नहीं। आपको बता दें कि सिंगर की इस हरकत की वजह से फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को निलंबित भी कर दिया गया था।
राधे मां से जुड़ा विवाद
राधे मां को लेकर भी सोनू निगम विवादों में घिर गए थे। आपको बता दें कि साल 2015 में सोनू निगम ने राधे मां के लिए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- वो काली मां का अवतार हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सिंगर को जमकर ट्रोल किया था। ये विवाद काफी लंबा चला था और धार्मिक रूप से जोड़कर भी देखा गया था।
टी-सीरीज से विवाद
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोनू निगम अचानक से सुर्खियों में छा गए थे। सिंगर ने उस दौरान नेपोटिज्म को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था जिससे कई सेलेब्स गुस्सा हो गए थे। दरअसल सोनू निगम ने कहा था कि सिंगिंग में भी नेपोटिज्म है और उन्होंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर निशाना साधा था। इस बयान से सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया था। वहीं भूषण कुमार की पत्नी दिव्या कुमार ने सोनू निगम पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिख दिया था।












Click it and Unblock the Notifications