अयोध्यावासियों को Sonu Nigam ने सच में कहा था शर्मनाक? अब खुली सिंगर की पोल, फेक नहीं है अकाउंट!

Sonu Nigam: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार को आ चुके हैं। हालांकि इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन भाजपा को अयोध्या से मिली हार के बाद गायक सोनू निगम काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जिसके बाद उन्हें लोगों को सच्चाई बतानी पड़ी।

सोनू निगम का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अयोध्यावासियों को बेशर्म कहा था। जिसकी वजह से लोग उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। बाद में सिंगर ने बताया कि वह पिछले 7 साल से ट्विटर से दूर हैं और ये ट्वीट पूरी तरह से फेक है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा ये शख्स लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

Sonu Nigam

अब सोनू निगम नाम के जिस एक्स यूजर ने ये पोस्ट किया था उसने बताया कि ये फेक नहीं है। दरअसल इस यूजर ने पोस्ट कर लिखा, 'यह मेरे संज्ञान में आया है कि सोनू निगम ने चिंता व्यक्त की है और मुझ पर उन्होंने आरोप लगाते हुए मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरा नाम सोनू निगम ही है, जैसा कि मेरे माता-पिता और आधिकारिक रिकॉर्ड में बताया गया है।'

इस यूजर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मेरा प्रसिद्ध गायक को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है। मेरी अपनी पहचान है और इसके अलावा मेरी प्रोफाइल पर जाने से ही पता चल जाएगा कि मैं गायक सोनू निगम नहीं हूं और ना ही उन्हें गलत तरीके से पेश करता हूं या उनका प्रतिरूपण करता हूं।'

इस यूजर की प्रोफाइल में साफ लिखा है सोनू निगम क्रिमिनल लॉयर - बिहार, भारत। इसका मतलब साफ है कि सोनू निगम का ये अकाउंट फेक नहीं है। अब इस ट्वीट के सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि अयोध्य़ावासियों के लिए गायक सोनू निगम ने कोई ट्वीट नहीं किया था। फिलहाल ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+