अयोध्यावासियों को शर्मनाक बताने पर ट्रोल हुए सोनू निगम, अब गुस्से में कहा- 'इसी घटियापन की वजह से मैंने...'

Sonu Nigam Ayodhya Tweet: बीते दिनों लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से भी तमाम तरह के रिएक्शन सामने आए। सबसे चर्चित अयोध्या सीट की बात करें तो इसे लेकर मशहूर सिंगर सोनू निगम का भी ट्वीट वायरल हुआ। ट्वीट ऐसा था कि इसने सिंगर को जमकर ट्रोल कर दिया। अब इसी ट्रोलिंग पर सोनू निगम ने चुप्पी तोड़ी है।

वायरल हो रहा सोनू निगम का ट्वीट
उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी का रिजल्ट सबसे ज्यादा शॉकिंग रहा। यहां भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में तमाम लोग इसपर रिएक्शन दे रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिन सोनू निगम ने कुछ ऐसा कहा कि उन्हें लोगों की जमकर खरी खोटी सुननी पड़ गई। हालांकि, अब सोनू निगम ने इन सब बातों पर चुप्पी तोड़ी है।

Sonu Nigam

सोनू ने ट्रोल्स को दिया जवाब
हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में सोनू निगम ने साफ किया कि जिसका ट्वीट वायरल हो रहा है वे सोनू नहीं बल्कि कोई और है। गायक ने कहा, मुझे हैरानी हो रही है कि न्यूज चैनल समेत जिन लोगों को भी ऐसा लगा कि ये मैं हूं, उन्होंने जरा सी भी समझदारी दिखाते हुए डीटेल्स पढ़नी जरूरी नहीं समझी। उनके हैंडल पर सोनी निगम सिंह लिखा हुआ है और डीटेल में बताया है कि वो बिहार के एक क्रिमिनल वकील हैं।

'ये उसी तरह का घटियापन है...'
सोनू ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ये उसी तरह का घटियापन है, जिसने सात साल पहले मुझे ट्विटर छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। मैं किसी सनसनसीनखेज टिप्पणी करने में भरोसा नहीं करता हूं और अपने काम पर ही ध्यान देता हूं।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सोनू निगम का एक ट्वीट खूब वायरल हुआ, जिसमें लिखा था कि जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या जी सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों!

लोगों ने जमकर किया ट्रोल
देखते ही देखते ये ट्वीट जबरदस्त तरीके से वायरल होने लगा। हालांकि ये ट्वीट सोनू निगम के नाम से जरूर था मगर ये अकाउंट उनका नहीं था। मगर लोग इसे सोनू निगम का अकाउंट समझकर सिंगर को खूब खरी खोटी सुनाने लगे और जबरदस्त तरीके से उन्हें ट्रोल करने लगे। हालांकि अब सिंगर ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+