'गटर के लेवल तक गिर जाएंगे' मशहूर सिंगर सोनू निगम पर क्यों भड़की सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड?
Somy Ali Lashes Out at Sonu Nigam: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली को भला कौन नहीं जानता। अकसर वे मीडिया से मुखातिब होते हुए सलमान खान पर आरोप जो मढ़ देती हैं। अब हाल ही में सोमी अली भड़की हुई नजर आईं। मगर इस बार उनका निशाना सलमान खान नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम थे। जी हां! सोमी ने गुस्से में सोनू निगम को लेकर काफी कुछ कह दिया। क्या है ये पूरा मामला, चलिये जानते हैं।
बताते चलें कि सोमी अली ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सोनू निगम को आड़े हाथों लेने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। सोमी ने सोनू को मूर्ख बताते हुए कहा कि उन्होंने उनका फायदा उठाया है और वो सोशियोपैथ हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सोनू निगम इतना गिर जाएंगे।

क्या बोलीं सोमी अली?
वीडियो में सोमी ने कहा कि करीब तीन साल पहले और हाल ही में। मुझे ठगा गया। ये सीधी है इसका फायदा उठाना। हम इन सभी चीजों से गुजर चुके हैं। कुछ सालों पहले मैंने टॉक शो शुरू किया था। इसमें कुछ लोगों के इंटरव्यू लिये थे। मैं नाम नहीं लूंगी उनरा। वो शख्स जो टॉक शो में था। वो बहुत समझदारों वाली बातें करता है। बहुत ज्ञान बांटता है। मैं भी उससे प्रभावित हो गई। मुझे लगा कि जो बातें वो कह रहा है उन्हें अपनी जिंदगी में भी मानता है।
ऐसे खुली सिंगर की पोल!
सोमी बोलीं कि मैंने उसे लंदन में कुछ प्रोजेक्ट्स दिलाने के लिए संपर्क किया। मगर उसने मेरे टेक्स्ट और मैसेज को इग्नोर कर दिया। मुझे लगा कि वो शो में आने के लिए एक्साइटेड था। कोई पैसा भी नहीं लिया क्योंकि तब हम टॉक शो के लिए पैसे देना अफोर्ड कर भई नहीं पा रहे थे क्योंकि ये इतना बड़ा नहीं था।
इसके बाद सोमी ने कहा कि बाद में उन्हें ये बात समझ में आई कि वो चैट शो में इसलिये आए थे क्योंकि वे मुंबई में किसी (सलमान खान) को दिखाना चाहते थे कि वो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ काम करके आए हैं।
सोमी को हुआ इस बात का अहसास
मुझे एक सीख मिली कि मुझे ठगा गया है और वो सज्जन पूरी तरह से गायब ही हो गए। मैं ये सब बातें इसलिये बता रही हूं क्योंकि आप किसी से मिलें तो आपको आसानी से मूर्ख बनाया जा सकता है। इससे साबित होता है कि जिस इंसान की आप जितनी इज्जत करते थे, इसके बाद वो इंसान गिरगिट निकला। ये ही जिंदगी का उसूल है।












Click it and Unblock the Notifications