बेटी आलिया की शादी पर इमोशनल हुईं मां सोनी राजदान, Ranbir को बताया शानदार बेटा

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल में से एक रणबीर और आलिया बीते गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देख फैंस सोशल मीडिया पर बेकाबू हो गए हैं। हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर रहा है। हर कोई रणबीर और आलिया के जीवन की इस नई पारी के लिए खूब बधाई और प्यार लूटा रहा है। इसी कड़ी में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी इंस्टाग्राम पर अपने दामाद रणबीर के लिए एक प्यारा सो पोस्ट लिखा है।

Recommended Video

    Alia Ranbir Wedding: 7 नहीं सिर्फ 4 फेरे लेकर Ranbir की पत्नी बनी हैं Alia Bhatt | वनइंडिया हिंदी

    मां सोनी राजदान ने लिखा पोस्ट

    सोनी राजदान आलिया और रणबीर की शादी की खूबसूरत सी तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसे पढ़कर आपका भी दिल भर आएगा। सोनी राजदान ने लिखा कि वे कहते हैं आप जब बेटी को खोते हैं तो बेटा पाते हैं। मैं कहती हूं हमने एक शानदार बेटा पाया है, एक प्यारी फैमिली, मेरी प्यारी बेबी गर्ल हमारे साथ हमेशा है। रणबीर और आलिया को उनकी साथ में शुरू की गई इस जर्नी के लिए ढेर सारा प्यार और खुशियां। तुम्हारी प्यारी मां।

    छैय्या-छैय्या पर साथ थिरके

    आलिया और रणबीर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमे दोनों डांस करते हुए दिख रहे हैं। रणबीर और आलिया शाहरुख की फिल्म का गाना छैय्या-छैय्या पर डांस कर रहे हैं, दोनों का यह डांस लोगों के दिल को जीत रहा है। मुंबई स्थिति घर में आलिया और रणबीर ने शादी की, दोनों शादी के बाद मीडिया के सामने आए और तस्वीरें क्लिक कराई। यही नहीं मीडिया के सामने रणबीर आलिया को गोद में उठाकर ले गए।

    जमकर साथ नाचे

    जमकर साथ नाचे

    शादी के बाद आलिया और रणबीर छैय्या-छैय्या गाने पर जमकर नाचे, दोनों का डांस का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में रणबीर सफेद कुर्ता-पायजामा के ऊपर पिंक कलर की कोटी पहने हैं जबकि आलिया भट्ट गुलाबी रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। जिस खूबसूरती के साथ दोनों इस गाने पर डांस कर रहे हैं, वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

    Alia ने लिखा खूबसूरत पोस्ट

    आलिया भट्ट ने भी आखिरकार सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। आलिया ने पति रणबीर के साथ की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की है। आलिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, आज अपने परिवार और दोस्तों के बीच घर पर अपनी सबसे पसंदीदा जगह, जहां की बालकनी पर हमने 5 साल साथ गुजारे, वहां शादी की। हमने पहले ही कई यादें एक दूसरे के साथ बनाई हैं, अब आगे और खूबसूरत यादें बनाने का सफर शुरू हो रहा है, हमने कई फिल्में एक साथ देखीं, एक साथ हंसे, लड़ाई भी की यह सब बेहद खूबसूरत रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+