Sonam Kapoor को इस शख्स ने पहनाई चप्पल, फोटो देख फैंस को आया गुस्सा, बोले- 'बेटे को यही सिखाओगी?'
सोनम कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसके बाद वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
Sonam Kapoor Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपने बेटे आयु को जन्म दिया। जिसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने फिल्मों से ब्रेक लिया है और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्हें योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देख फैंस भड़क उठे और लगातार एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

सोनम कपूर की वायरल हुई फोटो
सोनम कपूर इस फोटो में एक योगा क्लास के बाहर स्पॉट हुईं। तस्वीर में एक्ट्रेस को चप्पल पहनते हुए देखा जा सकता है। लेकिन, ये चप्पल वह खुद नहीं पहन रही बल्कि उन्हें दूसरा शख्स ये चप्पल पहना रहा है। हैरान की बात ये है कि, क्या एक्ट्रेस ने चप्पल पहनाने के लिए भी किसी का हायर किया है। अब ये तस्वीर देख फैंस हैरान हो गए।

इस शख्स ने एक्ट्रेस को पहनाई चप्पल
सोनम कपूर की इस तस्वीर को देख फैंस समझ नहीं पा रहे आखिर क्यों एक्ट्रेस को ये शख्स चप्पल पहना रहा है। लेकिन, इस फोटो को देख सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई और लोगों का एक्ट्रेस को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद इस पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट किया गया।

सोशल मीडिया पर हुईं बुरी तरह ट्रोल
फैंस सोनम कपूर के इस बर्ताव को देखकर लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ठाठ हैं भाई, चप्पल पहनने के लिए भी कोई रखा है, वाह!" तो दूसरे यूजर ने तो सोनम को नेपोटिज्म की उपज ही बता दिया। एक यूजर का कहना है कि ये ''अपने बेटे को क्या सिखाएगी।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्लीपर भी खुद नहीं पहन सकती तो क्या फायदा योग करने का'।

सोनम ने दिया बेटे को जन्म
बता दें कि, सोनम कपूर और आनंद आहुजा हाल ही में माता-पिता बने हैं। पिछले साल अगस्त में एक्ट्रेस ने अपने बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम आयु रखा गया। हालांकि अब तक एक्ट्रेस ने बेटे की तस्वीर फैंस के साथ शेयर नहीं की है। अब फैंस को उनके बेटे की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है।

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2019 में 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने लंबे समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया। एक्ट्रेस अब बहुत जल्द फिल्म 'ब्लाइंड' (Blind) में नजर आने वाली हैं।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
