Sonam Kapoor: मुंबई के अपने फ्लैट को सोनम ने बेचा 32.5 करोड़ में, जानिए कितने का हुआ फायदा
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने मुंबई स्थित अपने आलीशान फ्लैट को 32.5 करोड़ रुपए में बेच दिया है। सोनम अब लंदन में अपने पति आनंद आहूजा के साथ रहती हैं। सोनम ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट को 31.40 करोड़ रुपए को खरीदा है।

Sonam Kapoor sold her Flat in 32.5 crore: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ हुई है। शादी के बाद वह अपने पति आनंद और बेटे वायु के साथ मुंबई की बजाए लंदन में रहने लगी हैं। यही वजह है कि सोनम कपूर ने मुंबई स्थित अपने घर को बेच दिया है। मुंबई में सोनम कपूर के पास आलीशान फ्लैट था, जोकि बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के बेहद करीब था। लेकिन इस फ्लैट को हाल ही में सोनम कपूर ने काफी बड़ी रकम में बेचा है। जिसको लेकर चर्चा हो रही है। सोनम कपूर का यह फ्लैट तीसरी मंजिल पर था।

ज्यादा फायदा नहीं हुआ सोनम को
रिपोर्ट की मानें तो सोनम कपूर ने अपना यह फ्लैट 32.5 करोड़ रुपए में बेचा है। यह फ्लैट मुंबई के सिग्नेचर आइसलैंड में था। स्क्वॉयरफीट इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म अभिनेत्री ने अपने फ्लैट को 31.48 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन इसे उन्होंने 29 दिसंबर को 32.5 करोड़ रुपए में बेच दिया है। स्क्वॉयरफीट इंडिया के फाउंडर वरुण सिंह ने बताया कि जिस बिल्डिंग में सोनम कपूर का फ्लैट था वह बीकेसी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में था।

लंदन में है आलीशान बंगला
हालांकि सोनम कपूर इस फ्लैट को बेचकर कुछ खास मुनाफा हासिल नहीं कर सके। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार सोनम को तकरीबन एक करोड़ रुपए का ही फायदा इस फ्लैट को बेचने से हुआ है। इस अपार्टमेंट के साथ चार पार्किंग भी उपलब्ध थी। सोनम के फ्लैट को एसएमएफ इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा है। फिलहाल सोनम कपूर के पास लंदन में नॉटिंग हॉल के पास आलीशान बंगला है।

घर में हुई थी चोरी
फरवरी 2022 में सोनम कपूर उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब नई दिल्ली स्थित उनके पति के घर से उनकी ज्वेलरी चोरी हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार सोनम कपूर की 2.4 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी हो गई थी। गौर करने वाली बात है कि सोनम कपूर ने 20 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया था। सोनम और उनके पति ने इस बात की जानकारी दी थी। दोनों ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी।

Blind में आएंगी नजर
बॉलीवुड में आने वाली फिल्मों की बात करें तो सोनम आहूजा जल्द ही ब्लाइंड में नजर आएंगी। इसे शोम मखीजा बना रहे हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। अहम बात है कि सोनम इस फिल्म में अंधी पुलिस अधिकारी बनी हैं। सोनम काफी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। शादी के बाद से सोनम बहुत ही कम प्रोजेक्ट कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications