मां बनने वाली हैं Sonam Kapoor, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने एक बार सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।

मुंबई, 30 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही अपने फैंस को एक गुड न्यूज़ सुनाने वाली हैं। जी हां सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस ने जब से इसका ऐलान किया है, तब से वह सोशल मीडिया पर लगातार बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर बेबी बंप के साथ ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में एक तस्वीर साझा की है।

sonam Kapoor

सोनम कपूर की तस्वीर हो रही वायरल
बता दें कि, सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ देर पहले ये तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने शीशे के आगे सेल्फी ले रही हैं। तस्वीर में सोनम कपूर गहरे नीले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुई हैं जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। सोनम कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म
सोनम कपूर ने अपनी इस तस्वीर में अपना लुक ओपन हेयर से पूरा किया है। इसके साथ ही लाइट मेकअप कर व्हाइट और ब्लैक कॉम्बिनेशन में शूज पहने हुए हैं। इस लुक को कैरी कर एक्ट्रेस ने बेबी बंप पर हाथ रख मिरर सेल्फी ली हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री अगली बार 'ब्लाइंड' में दिखाई देगी। शोम मखीजा द्वारा अभिनीत, यह फिल्म 2011 की कोरियाई एक्शन थ्रिलर की बॉलीवुड रीमेक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+