फोटो में दिख रही ये बच्ची है स्टार की बेटी, खुद बड़ी हीरोइन, गोद में बैठा भाई भी एक्टर

मुंबई, 16 फरवरी: फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा इन दिनों टैक्स चोरी के आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिसको लेकर सोनम भी चर्चा में हैं। हालांकि इसमें सोनम पर कोई इल्जाम नहीं हैं। हाल ही में सोनम हिजाब मामले पर अपने बयान को लेकर भी चर्चा में रही थीं। सोनम को इस समय हिन्दी सिनेमा की सबसे फैशनेबल हीरोइनों में गिना जाता है लेकिन आप उनकी बचपन की तस्वीर देंखेंग तो शायद ही पहचान पाएंगे।

सोनम ने ही शेयर की थी बचपन की तस्वीरें

सोनम ने ही शेयर की थी बचपन की तस्वीरें

एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने भाई, अभिनेता हर्षवर्धन कपूर के जन्मदिन पर अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर हर्षवर्धन को गोद में लिए हुए हैं। उनके साथ ही उनकी बहन रिया कपूर भी हैं। 25-30 साल पुरानी इन तस्वीरों में अनिल कपूर के घर में रखा उस जमाने का टीवी और दूसरा सामान भी दिख रहे हैं।

 विदेश में ज्यादा वक्त गुजार रहीं हैं सोनम

विदेश में ज्यादा वक्त गुजार रहीं हैं सोनम

सोनम कपूर आनंद आहूजा के शादी के बाद विदेश में ज्यादा समय गुजार रही हैं। सोनम कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत निर्देशक संजय लीला भंसाली को फिल्म ब्लैक में असिस्ट करने से की थी। इसके बाद 2007 में फिल्म सांवरिया से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया। उनको फिल्म इंडस्ट्री में डेढ़ दशक हो गया है।

सोनम कपूर के नाम कई हिट फिल्में

सोनम कपूर के नाम कई हिट फिल्में

सोनम की पहली फिल्म बहुत हिट नहीं रही लेकिन बाद में उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी। सोनम कपूर की 'दिल्ली 6' रांझणा, भाग मिल्खा भाग, प्रेम रतन धन पायो, डॉली की डोली और नीरजा जैसी फिल्में काफी पसंद की गई हैं। नम की बहन रिया एक्टिंग के क्षेत्र में नहीं हैं लेकिन वो भी फिल्मों से जुड़ी हैं। कई फिल्में उन्होंने प्रोड्यूस भी की हैं।

हर्षवर्धन कर रहे अपनी पहचान बनाने की कोशिश

हर्षवर्धन कर रहे अपनी पहचान बनाने की कोशिश

हर्षवर्धन ने अमेरिका से स्क्रीनप्ले राइटिंग में डिग्री ली है। हर्षवर्धन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 2016 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से की थी। ये फिल्म बहुत अच्छा बिजनेस नहीं कर सकी थी। हालांकि विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में हर्षवर्धन के काम को काफी तारीफ मिली। 'एके वर्सेज एके' और नेटफ्लिक्स सीरीज 'रे' में भी हर्ष ने काम किया है।

 कपूर फैमिली के ज्यादातर लोग फिल्मों में

कपूर फैमिली के ज्यादातर लोग फिल्मों में

सोनम कपूर के परिवार की बात की जाए तो उसमें ज्यादातर लोग फिल्मों में से जुड़े हैं। उनके पिता अनिल कपूर इंडस्ट्री के बड़े एक्टर हैं। सोनम कपूर के भाई और बहन यानी हर्षवर्धन और रिया भी फिल्मों में हैं। रिया के चचेरे-चहेरे भाई-बहन यानी बोनी कपूर के बच्चे- अर्जुन, जाह्नवी भी फिल्मों से जुड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+