आखिर Anand Ahuja की किस बात की वजह से Sonam Kapoor ने नहीं रखा कभी करवा चौथ? बोलीं- 'मेरे पति इस व्रत को...'

हाल ही में मां बनी सोनम कपूर ने करवा चौथ के दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। साथ ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह पति आनंद आहुजा के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं।

Sonam Kapoor Karwa Chauth गुरूवार यानी 13 अक्टूबर 2022 के दिन देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागनों ने निर्जला व्रत रखा। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ये त्योहार बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया। वहीं मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पति आनंद आहुजा के लिए ये व्रत नहीं रखा। जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में किया है।

सोनम कपूर का बड़ा खुलासा

सोनम कपूर का बड़ा खुलासा

करवा चौथ के दिन सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर के घर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस त्योहार मनाने पहुंची थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। इस खास मौके पर सोनम कपूर ने पूजा नहीं की। क्योंकि एक्ट्रेस ने इस बार अपने पति आनंद आहुजा के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखा। अब एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा अपने एक पोस्ट के जरिए किया।

पति आनंद आहुजा की वजह से नहीं रखा करवाचौथ!

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मेरे पति आनंद आहूजा करवा चौथ के व्रत के फैन नहीं हैं। इसी कारण मैंने ये व्रत नहीं रखा, लेकिन हम दोनों का विश्वास है कि कोई भी त्योहार और ट्रेडिशन हो वो फैमिली और दोस्तों को एक करने में महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मेरी मां बहुत प्यार के साथ इस व्रत को निभाती हैं और मैं भी इस परंपरा का हिस्सा बन रही हूं। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।'

फोटो पर अनिल कपूर ने भी दिया रिएक्शन

फोटो पर अनिल कपूर ने भी दिया रिएक्शन

सोनम कपूर के इस पोस्ट से ये साफ जाहिर हो रहा है कि वह कभी भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। लेकिन उन्हें इस व्रत को लेकर अटूट विश्वास है। साथ ही उन्हें परिवार के साथ त्योहार मनाना बेहद पसंद है। वहीं सोनम कपूर के इस पोस्ट पर उनके पिता अनिल कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

सोनम कपूर ने दिया बेटे को जन्म

सोनम कपूर ने दिया बेटे को जन्म

बता दें कि सोनम कपूर इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही है। साल 2022 के अगस्त महीने में एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद परिवार में काफी खुशी का माहौल है। बेटे की तस्वीर एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। हालांकि सोनम ने अब तक बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है। सोनम ने अपने प्यारे से बेटे का नाम आयु रखा है।

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2019 में फिल्म दिल्ली 6 में देखा गया था। लेकिन अब इतने लंबे समय बाद अब एक्ट्रेस एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। जी हां सोनम अब अगली बार ब्लाइंड में दिखाई देंगी, जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+