सोनम कपूर बोलीं 'बेबी करने की थी पहले से प्लानिंग', खुलासा कर बताया क्यों हुई लेट प्रेग्नेंसी?
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त को अपने बच्चे का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि साल 2020 में दोनों ने बेबी प्लान किया था।
मुंबई, 10 सितंबर: पेरेंट्स बनने की खुशी बेहद ही अलग होती है। 9 महीने के इंतजार के बाद जब बच्चा गोद में आता है माता-पिता का चेहरा खुशी से खिल उठता है। जिंदगी का ये अनुभव सबसे अलग होता है साथ ही कई बदलाव भी लाता है। ऐसा ही कुछ महसूस इन दिनों सोनम कपूर और आनंद आहुजा कर रहे हैं। 20 अगस्त को एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद से कपूर खानदान में खुशी की लहर है। इस बीच एक्ट्रेस खुलासा किया कि उन्होंने बेबी प्लान साल 2020 में किया था।

सोनम कपूर का बड़ा खुलासा
हाल ही में वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में सोनम कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान हुई मुश्किलों को साजा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि 37 साल की स्वस्थ गर्भावस्था के लिए उन्होंने क्या उपाय किए। उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे कोरोना महामारी ने उनके बेबी प्लान को बदल दिया।

'हम दो साल इंतजार करना चाहते थे लेकिन फिर...'
सोनम कपूर ने कहा कि, 'मेरी शादी साल 2018 में हुई थी। हम दो साल इंतजार करना चाहते थे लेकिन फिर कोरोना महामारी आ गई। फिर मैंने अपने दोस्तों से बहुत सारी कहानियाँ सुनीं, जो महामारी के दौरान बहुत कठिन समय से गुज़रे, अस्पतालों में गए, और उनके माता-पिता उनके साथ थे। भारत में ये बहुत आम बात है कि किसी परेशानी के वक्त हमें अपने माता-पिता, अपने ससुराल वालों का सहारा रहता है और हम चाहते हैं कि हमारा पार्टनर भी उस कठिन समय में हमारे आसपास रहे'।

'जब हम अपने परिवार को बढ़ाने का प्लान कर रहे थे तो..'
इसके आगे सोनम कपूर ने कहा कि, 'साल 2020 में जब हम अपने परिवार को बढ़ाने का प्लान कर रहे थे तो, हम दिल्ली में उनके माता-पिता के साथ रह रहे थे। उस समय कोरोना महामारी की शुरूआत ही हुई थी। तब हमें कोरोना की गंभीरता के बारे में समझ अंदाजा नहीं था। तो हमनें इंतजार करना बेहतर समझा'।

जब सोनम कपूर को पहली बार हुआ प्रेगनेंसी का अहसास
इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी के पलों को याद करते हुए बताया था कि साल 2021 के दिसंबर में उन्हें पहली बार अपनी प्रेगनेंसी के बारे में पता चला था। हालांकि, सोनम के पति आनंद आहूजा को उस समय कोविड-19 का पता चला था और वह एक कमरे में लॉक थे, उन्होंने एक वीडियो कॉल पर उनके साथ 'खुशखबरी' साझा की थी। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उन्हें इसके बारे में क्रिसमस के दिन पता चला था।

सोनम कपूर ने दिया बेटे को जन्म
बता दें कि, शादी के 4 साल बाद सोनम कपूर ने 20 अगस्त को अपने बेटे का वेलकम किया। ये दिन पूरे कपूर खानदान के लिए खुशी का दिन था। बेटे की आने की खुशी में अनिल कपूर और आनंद आहुजा सड़कों पर मिठाई बांटते हुए नजर आए थे। अब फैंस को एक्ट्रेस के बेटे की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications