Sonam Kapoor is Pregnant: बोले पापा अनिल-'Life की सबसे Exciting Role की तैयारी कर रहा'

नई दिल्ली, 22 मार्च। बॉलीवुड की 'खूबसूरत' गर्ल सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। उनके पति आनंद आहूजा ने जैसे ही इस खुशखबरी के बारे में लोगों को बताया, सोनम-आनंद को बधाई देने वालों का तांता लग गया। सोनम कपूर की इस खुशखबरी सुनकर हर माता-पिता की तरह एक्टर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर सबसे ज्यादा खुश हुए हैं। अनिल ने अपनी इस खुशी को एक इमोशनल पोस्ट के जरिए भी बांटा है।

सबसे रोमांचक रोल की तैयारी कर रहा हूं-अनिल कपूर

सबसे रोमांचक रोल की तैयारी कर रहा हूं-अनिल कपूर

अनिल कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ' अब मैं अपने जीवन की सबसे रोमांचक रोल की तैयारी कर रहा हूं- नानाजी! हमारा जीवन फिर कभी पहले जैसा नहीं होगा और मैं इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकता! सोनम कपूर और आनंद आहूजा, आपने यह खबर देकर हमें बहुत खुश कर दिया है।'

'नानी बनने का और इंतजार नहीं कर सकती!'

'नानी बनने का और इंतजार नहीं कर सकती!'

अनिल की तरह ही उनकी पत्नी सुनीता ने भी सोनम कपूर की तस्वीरों को शेयर किया और लिखा- 'नानी बनने का और इंतजार नहीं कर सकती!' अनिल-सुनीता की ये पोस्ट उनके जज्बातों को बयां करने के लिए काफी है। सोनम की पूरी फैमिली अब अपने आने वाले नन्हें मेहमान के स्वागत में जुट गई है। तो वहीं कई फिल्मी सितारों ने कपूर परिवार को इस खुशखबरी के लिए बधाई दी है।

सोनम के पति आनंद आहूजा

सोनम के पति आनंद आहूजा

गौरतलब है कि सोनम के पति आनंद आहूजा दिल्ली के मशहूर बिजमेन फैमिली से हैं। वो अभी क्लोथिंग कंपनी 'भाने' के सीईओ एंड फाउंडर है। आनंद ने अमेरिकन एंबेसी स्कूल से पढ़ाई पूरी की है । इसके बाद Wharton School of the University से पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है, इसके बाद आनंद अपना फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट' संभालने के लिए भारत आ गए ।

वायरल हुआ सोशल मीडिया पर पोस्ट

साल 2014 में सोनम और आनंद की मुलाकात हुई थी । एक महीने बाद ही आनंद ने सोनम को प्रपोज कर दिया था । चार साल डेटिंग करने के बाद दोनों ने मई 2018 में शादी कर ली।

इंडिया में कम विदेश में ज्यादा

शादी के बाद से सोनम इंडिया में कम विदेश में ज्यादा रहने लगी हैं। वैसे उनका ससुराल दिल्ली में है, जहां आनंद के परिवार वाले रहते हैं लेकिन बिजनेस के सिलसिले में आनंद का विदेश आना-जाना लगा रहता है। शादी के बाद से सोनम कपूर फिल्मों में नहीं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं और अक्सर अपनी पोस्ट के कारण चर्चा में भी बनी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+