रैंप वॉक करते हुए अचानक रो पड़ीं Sonam Kapoor, इस फैशन डिजाइनर को किया याद, फैंस ने कर दिया ट्रोल
Sonam Kapoor: सोनम कपूर हमेशा अपने अभिनय, खूबसूरती और फैशन सेंस से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। उन्हें एक फैशन आइकन के तौर पर भी जाना जाता है और वह अक्सर अपनी फैशन चॉइस से सभी को हैरान कर देती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक इवेंट में रैंप वॉक किया और इस दौरान वह फैशन डिजाइनर रोहित बल को याद करते हुए इमोशनल हो गईं।
बता दें कि रोहित बल का निधन 1 नवंबर 2024 को कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। सोनम कपूर ने 2 फरवरी 2025 को गुरुग्राम में Blenders Pride X FDCI Fashion Tour 2025 इवेंट में रैंप वॉक किया। इस दौरान, सोनम रोहित बल को श्रद्धांजलि देते हुए इमोशनल हो गईं।

ये भी पढ़ें: Sonam Kapoor ने उड़ाया कंगना रनौत की इंग्लिश का मजाक, एक्ट्रेस बोलीं- 'ये गॉसिप करने वाली आंटिया कभी..'
ANI से बात करते हुए सोनम ने कहा कि वह इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं और उन्हें लगता है कि यह शायद रोहित बल का आखिरी शो हो सकता है। सोनम ने कहा, "मैं यहां गुड्डा के लिए आकर बहुत खुश हूं। मुझे उनकी डिज़ाइन की हुई ड्रेसेस पहनने का और उन्हें पहनाने का बहुत सौभाग्य मिला। यह उनके आखिरी शो का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है।"
सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के रोने का ये वीडियो देख फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी ओवरएक्टिंग कोई कैसे कर सकता है।' एक ने लिखा, 'अगर रोना नहीं आता तो क्यों रो रहे हो।' एक यूजर ने लिखा, 'सोनम की अब तक की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस।'
सोनम कपूर अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स से हमेशा फैंस को प्रभावित करती हैं और इस बार भी जब वह Blenders Pride X FDCI Fashion Tour 2025 के रैंप पर वॉक करने आईं, तो उन्होंने फिर से सबका दिल जीत लिया। इस दिन के लिए, सोनम ने एक सफेद रंग की लंबी ड्रेस पहनी, जिसमें क्रस्टेड फिनिशिंग वर्क था। जो सुंदर तरीके से मोर और पत्ते की कढ़ाई से सजी हुई थी।
रोहित बल का निधन 1 नवंबर 2024 को हुआ था। इस दुखद खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनम ने एक इमोशनल नोट लिखा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ड्रेस की तस्वीर शेयर की, जो फैशन डिजाइनर ने बनाई थी। सोनम ने लिखा कि वह हमेशा रोहित बल को जानने और उनकी क्रिएशन्स पहनने के लिए आभारी रहेंगी। उन्होंने यह भी लिखा कि वह उनकी सबसे बड़ी फैन हैं और कैसे वह उन्हें अपनी बनाई हुई ड्रेसेस देती थे।












Click it and Unblock the Notifications