सोनम कपूर की गोद भराई को लगी कोरोना की नजर, कैंसिल करना पड़ा सारा प्रोग्राम

मुंबई में सोनम कपूर की गोद भराई का समारोह उनकी मौसी अंजलि सिंह के घर पर होने वाला था लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते इस पर ग्रहण लग गया है।

मुंबई, 16 जुलाईः बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश हीरोइन अनिल कपूर अब जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं सोनम कपूर के पापा एक्टर अनिल कपूर और मम्मी सुनीता कपूर ने बेटी के इस खास पल को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए मुंबई में गोद भराई की पार्टी का आयोजन किया था। ये गोद भराई का समारोह सोनम की मौसी अंजलि सिंह के घर पर होने वाला था लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते इस पर ग्रहण लग गया है। खबर है कि सोनम और उसके बच्चे के हेल्थ के बारे में सोचते हुए इस समारोह को कैंसिल कर दिया गया है।

गोद भराई के फंक्शन को लगी कोरोना की नजर

गोद भराई के फंक्शन को लगी कोरोना की नजर

आपको बता दें कि सोनम कपूर के बेबी शावर का एक बड़ा फंक्शन इससे पहले लंदन में आोयोजित किया जा चुका है। लंदन में हुए बेबी शावर के फंक्शन में सोनम और आनंद आहूजा के खुश खास रिश्तेदार और स्पेशल दोस्त शामिल हुए थे। वहीं सोनम के घर मुंबई में भी सोनम के लिए गोद भराई के समारोह का आयोजन किया गया था। पापा अनिल कपूर और मम्मी सुनीता कपूर ने बेबी शॉवर की खास तैयारियां भी की थीं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि ये सारी तैयारियां धरी की धरी रह जाएंगी क्योंकि सोनम के बेबी शॉवर पर कोरोना की नजर लग गई है।

17 जुलाई को होने वाला था समारोह

17 जुलाई को होने वाला था समारोह

जानकारी के अनुसार सोनम कपूर हाल ही में भारत लौटी हैं। पहले बच्चे के स्वागत के लिए मुंबई में गोद भराई का ये फंक्शन आगामी 17 जुलाई को होने वाले बच्चे के दादा-दादी और नाना-नानी द्वारा आयोजित किया जा रहा था। इस समारोह में सोनम के दोस्तों के साथ-साथ बॉलीवुड के खास लोगों और परिवार के सदस्यों को भी इंविटेशन दे दिया गया था। गोद भराई का ये फंक्शन सौनम की मौसी यानी मिस इंडिया कविता सिंह के घर ब्रांदा, मुंबई में होने वाला था। हालांकि मुंबई में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनम की गोद भराई का फंक्शन कैंसल करना पड़ गया है।

कोविड ने बिगाड़ दिया प्लान

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कपूर परिवार सोनम के गोद भराई की मेजबानी करने के लिए बहुत पहले से ही उत्साहित नजर आ रहा था। इस फंक्शन की पूरी तैयारी भी हो चुकी थी। इसके अलावा मेहमानों को कस्टमाइज्ड हैम्पर्स विद इंविटेशन कार्ड भी भेज दिये गए थे। अनिल कपूर की मानें तो कोविड-19 की गंभीरता की चिंता पहले भी सभी लोगों को थी और यही वजह है कि परिवार ने होने वाली मां और उनके बच्चे के लिए किसी भी जोखिम से बचने के लिए आखिरी समय में ये फैसला लिया है।

मसाबा ने डिजाइन की थी सोनम की ड्रेस

मसाबा ने डिजाइन की थी सोनम की ड्रेस

खबर है कि सोनम कपूर की बहुत अच्छी दोस्त और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने उनकी इस गोद भराई के लिए थीम बेस्ड ड्रेस डिजाइन की थी। सोनम और मसाबा दोनों बचपन से बहुत अच्छी दोस्त हैं। सोनम कपूर के लिए कई स्टाइलिश कपड़े खुद मसाबा गुप्ता ने ही डिजाइन किए हैं। वहीं सोनम को हाल ही में शहर के एक रेस्तरां में डिनर करते हुए देखा गया, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ तौर पर झलक रहा था।

लंदन में आयोजित हुआ था बेबी शावर

आपको बता दें कि पिछले महीने लंदन में सोनम कपूर की बेबी शावर का फंक्शन काफी धूमधाम से हुआ था। सोशल मीडिया पर उनकी गोद भराई की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। सोनम ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताया था। सोनम और आनंद आहूजा ने मई 2018 शादी की थी। शादी के 4 साल बाद उनके घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+