सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने चूमे बेटे वायु के गाल, सोशल मीडिया पर दिखा अनिल कपूर के नाती का चेहरा
Sonam Kapoor Son First Photo: गत 20 अगस्त को मां बनीं सोनम कपूर ने अभी तक अपने बेटे वायु का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर उसके जन्म के तीन महीने बाद एक वीडियो शेयर किया है।
Sonam Kapoor Son First Photo: साल 2022 में न सिर्फ कई सेलेब कपल्स की शादियां हुईं बल्कि कई सेलेब्स पैरेंट्स भी बने हैं। इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी की थी। उसके बाद अप्रैल 2022 में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने शादी कर ली थी। वहीं अप्रैल 2022 में टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और उनके एक्टर पति गुरमीत चौधरी आईवीएफ की मदद से पैरेंट्स बनें। इसके बाद अगस्त महीने में सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया। वहीं नवंबर 2022 में आलिया भट्ट, बिपाशा बसु और टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी भी मां बनी हैं। इन तीनों ने ही बेटियों को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक किसी ने भी अपने बच्चे का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया है। दरअसल आजकल सेलेब्स अपने बच्चों की झलक दिखाने में हिचकिचाते हैं। वह उनके जन्म के कई महीनों बाद या फिर सालों बाद तक भी उनकी शक्ल नहीं दिखाते हैं। हाल ही में मां बनीं सोनम कपूर ने भी अपने बेटे वायु का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर उसके जन्म के तीन महीने बाद एक वीडियो शेयर किया है।

सोनम कपूर ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि गत 20 अगस्त 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा एक प्यारे से बेटे के पैरेंट्स बने थे। सोनम और आनंद अपने बेटे का नाम वायु रखा है। दोनों अपने बेटे पर प्यार छिड़कते नजर आते हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बेटे वायु की हल्की सी झलक दिखाई दे रही है। इस वीडियो में दोनों अपने प्यारे से बेटे के गुलगुले गालों को चूमते नजर आ रहे हैं।
वीडियो के कवर फोटो पर नजर आया बेटा वायु
सोनम कपूर ने गत 20 अगस्त को बेटे वायु को जन्म दिया था। उसके जन्म के तीन महीने होने के बाद उन्होंने बेटे की हल्की-सी झलक वीडियो के माध्यम से शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में बैठी सोनम कपूर वीडियो शूट कर रही हैं। वहीं आनंद आहूजा ड्राइविंग कर रहे हैं और बेटा पीछे की सीट पर अपने रॉकिंग क्रैडल में लेटा हुआ है। बाद में जब वह कार से उतरते हैं तो पापा आनंद आहूजा बेटे वायु को अपनी गोद में उठाए नजर आते हैं।

पापा आनंद आहूजा की गोद में नजर आया बेटा
वीडियो जैसे आगे बढ़ता है तो आनंद और अनिल कपूर प्रैम में बेटे को लेकर सड़कों पर टहलाते दिखाई देते हैं। फिर सोनम भी उसे सीने से चिपकाए हुए दिखाई देती हैं। इस 15 सेकेंड के वीडियो में कहीं भी आपको बच्चे का चेहरा अच्छे से देखने को नहीं मिलेगा। दरअसल सोनम कपूर ने यहां सबको वीडियो की कवर फोटो से धोखा दिया है।

बेटे पर प्यार लुटा रहे हैं सोनम और आनंद
आपको बता दें कि सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने अपने फैंस को उल्लू बनाने के चक्कर में बेटे की ऐसी फोटो लगाई है जिससे लोग उस पर जरूर क्लिक करें। लोगों को सोनम कपूर के वीडियो के कवर पर ही बच्चे की हल्दी सी झलक दिखाई दे रही है। इस झलक से इतना तो साफ है कि बच्चा बहुत गोलमटोल है। उसके फूले-फूले गाल हैं जिसे उसके मम्मी-पापा चूम रहे हैं और उस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

मेकअप के दौरान बेटे को करवा रही थीं ब्रेस्टफीड
जानकारी के अनुसार सोनम कपूर ने करवाचौथ के मौके पर अपनी कुछ सुंदर फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। फिर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सोनम कपूर करवाचौथ से पहले मेकअप कराती नजर आ रही थां। इस दौरान वह अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीडिंग भी करा रही थीं। सोनम कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए थे।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications