मां बनने के बाद सोनम कपूर ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन, बोलीं- 'मेरे लिए बच्चा पैदा करना...'
सोनम कपूर ने वोग मैगजीन के लिए कुछ दिनों पहले फोटोशूट कराया था। सामने आई इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।
मुंबई, 21 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर एक नन्हा मेहमान आया है। शनिवार यानी 20 अगस्त को एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बीच सोनम कपूर ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई एक तस्वीर शेयर की है। जो कि, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

डिलीवरी से पहले सोनम कपूर ने कराया फोटोशूट
सोनम कपूर की ये तस्वीर देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि डिलीवरी से कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट में आप देख सकते हैं कि सोनम कपूर सिर्फ एक शर्ट पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
वहीं सोनम कपूर के लुक की बात करें उन्होंने काफी सिंपल रखा हुआ है। तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप पर हाथ रख खुले बालों में पोज दिया है। वहीं सोनम कपूर ने अपने लुक को पूरा करने के लिए सिर्फ ईयरपीस लगाए हैं। जो कि, उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं।

'यह एक बहुत ही स्वार्थी निर्णय है'
माता-पिता बनने के फैसले के बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने वोग में दिए इंटरव्यू में बताया है कि, "प्राथमिकताएं बदलती हैं और मुझे लगता है कि बच्चा मेरा हो जाएगा। सच तो यह है कि उन्होंने इस दुनिया में आना ही नहीं चुना। आपने उन्हें यहां लाने का फैसला किया है, इसलिए यह एक बहुत ही स्वार्थी निर्णय है।"

कैसे थे प्रेगनेंसी के शुरूआती 3 महीने?
इसके अलावा Indian Express में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, प्रेगनेंसी के पहले तीन महीनों के दौरान उन्होंने कैसे संघर्ष किया। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे लिए ये जर्नी काफी कठिन रही है, खासकर पहले तीन महीने। वे उन तरीकों से कठिन थे जिनकी मुझे उम्मीद भी नहीं थी। यह सफर कितना चुनौतीपूर्ण होगा यह कोई नहीं बताता। शरीर में हो रही थकावट के अलावा मेरा शरीर हर दिन बदल रहा है। इसने मेरी नींद की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है जैसे कि कभी-कभी मुझे आधी रात में बाथरूम जाना पड़ता है, और फिर ऐसे दिन होते हैं जब मैं सीधे 10-12 घंटे बाहर नहीं निकल पाती थी। इन सभी परिवर्तनों के बावजूद, मैंने अब तक अपने शरीर और स्वास्थ्य से अधिक प्यार और देखभाल नहीं की है'।

कपूर खानदान के घर खुशी की लहर
बता दें कि, सोनम कपूर के घर आए बच्चे की खुशी सबसे पहले नीतू कपूर ने जाहिर की थी। जिसके बाद अनिल कपूर, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा ने भी इसकी जानकारी ऑफिशियल की थी। नीतू कपूर ने एक नोट शेयर कर लिखा, 20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। - सोनम और आनंद।"

सोनम कपूर ने प्रेगनेंसी को किया था ऑफिशियल
बता दें कि, सोनम कपूर और आनंद आहुजा ने साल 2018 में शादी की थी। जिसके बाद अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा एक्ट्रेस ने साल 2022 मार्च में की थी। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद से सोनम कपूर कई बार अपने बेबी बंप के साथ फ्लाॉन्ट करती हुई नजर आई। आए दिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर करती रहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications