Sonali Sehgal कौन हैं, जो अपनी शादी में दूल्हे नहीं बल्कि अपने कुत्ते के साथ ली एंट्री, देखें VIDEO
प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने बुधवार को अपने प्यार के संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधन गई। सोशल मीडिया पर सोनाली की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

Sonali sehgal wedding: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली सहगल 7 जून को शादी के बंधन में बंध गई। सोनाली लंबे समय से बिजनेसमैन आशीष सजनानी को डेट कर रही थी,आखिरकार आज उन्होंने अपने प्यार के संग सात फेरे लेकर उनकी जीवनसंगिनी बन गई हैं।

सोनाली सहगल की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस अपनी शादी में बला की खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शादी में ऐसी अनोखी एंट्री ली जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

दूल्हे के साथ नहीं अपने डॉगी के संग ली वेन्यू में एंट्री
सोनाली सहगल अपनी शादी के वेन्यू में एंट्री अपने दूल्हें के साथ नहीं बल्कि अपने डॉग के संग ली।सोनाली सहगल ने जब अपनी शादी के वेन्यू में एंट्री की तो उन्होंने अपने डॉग की चेन को पकड़ा हुआ था और उसी के साथ ही एंट्री ली।
कुत्ते को भी पहनाए थे अपने ब्राइडल जोड़े से मैचिंग कपड़े
लाइट पिंक और सिल्वर कलर की हेवी ब्राइडल साड़ी सोनाली सहगल ने पहना हुआ था और दुल्हन लुक देने के लिए सिर पर एक दुपट्टा कैरी किया हुआ था। सोनाली ने अपनी पिंक ब्राइडल ड्रेस से मैच करता हुआ पिंक कलर का ड्रेस अपने डॉग को भी पहनाया हुआ था।
दुल्हन बनी सोनाली की खूबसूरती ने जीता दिल
हालांकि डॉग के साथ एंट्री करने के बाद उनके संग फूलों की चादर के नीचे उनके होने वाले दूल्हे आषीश उनके साथ कदम से कदम बढ़ाते हुए आगे बढ़ने लगे। दूल्हा दुल्हन बने सोनाली और आशीष बहुत सुंदर लग रहे थे। सोनाली की शादी में कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस मेहमान बन कर पहुंचे थे।
सोनाली ने छिपा रखी थी अपनी शादी की खबर
सोनाली सहगल ने मीडिया से अपनी शादी की खबर को छिपा रखा था। सोनाली अचानक शादी करके अपने फैंस को सरप्राइज करना चाहती थीं। उन्होंने कहा था कि वो अपने रिलेशनशिप और शादी के बारे में अपनी शादी के बाद भी बात नहीं करना चाहती है।
प्यार का पंचानामा फिल्म से मिली थी खूब शोहरत
सोनाली सहगल बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन सोनाली को सबसे ज्यादा पॉपुलर्टी प्यार का पंचनामा से मिली। एक्टिंग की शुरूआत साल 2011 में सोनाली सहगल ने इसी ब्लॉगबस्टर फिल्म से की थी। इस फिल्म के बाद जय मम्मी दी, प्यार का पंचानामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, नूरानी चेहरा, सेटर्स, वेडिंग पुलाव नाम की फिल्मों में नजर आईं। सोनाली ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो उन्हे वो सक्सेज नहीं मिली जो वो चाहती थीं।
यहां देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications