'प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती...' जब सोनाली फोगाट को अली गोनी से होने लगा था प्यार
सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस से भी सोनाली फोगाट को अच्छा-खासा फेम मिला। शो के एक एपिसोड में सोनाली ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वे अली गोनी से प्यार करने लगी हैं।
मुंबई, 23 अगस्त: सोनाली फोगाट के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब वे अपने स्टाफ के साथ गोवा गई हुई थीं और खबर आई कि हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया है। इस बात पर यकीन कर पाना वाकई में बेहद मुश्किल है कि सोनाली अब इस दुनिया में नहीं हैं। सोनाली ने इंडस्ट्री में काफी काम किया है। सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस से भी उन्हें अच्छा-खासा फेम मिला। शो के एक एपिसोड में सोनाली ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वे अली गोनी से प्यार करने लगी हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में उम्र मायने नहीं रखती।
Recommended Video

बिग-बॉस से मिला फेम
सोनाली फोगाट राजनीति के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव रही हैं। एक्ट्रेस उस वक्त काफी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था। रियलिटी शो से एक्ट्रेस ने जमकर सुर्खियां बटोरीं।

अली गोनी को दे बैठीं दिल
बिग बॉस में सोनाली ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी खुलासे किए थे। घर में उनकी अन्य कंटेस्टेंट के साथ जमकर कहा- सुनी भी होती थी। इन सबके अलावा सोनाली ने उस वक्त लाइमलाइट लूटी, जब उम्र का बंधन तोड़ते हुए वे अली गोनी को अपना दिल दे बैठीं।

'अली मेरे लिए खास हैं'
जी हां! सोनाली को अली गोनी काफी अच्छे लगने लगे थे और ये बात उन्होंने खुद कही थी। घर के सदस्यों के सामने ही उन्होंने अपने दिल की बात का इजहार किया था। उन्होंने कहा था कि अली उनके लिए बेहद खास हैं।

'किसी को पसंद करना बुरी बात नहीं'
अपने दिल की बात बताते हुए सोनाली ने बताया था कि मुझे अली को देखना काफी पसंद है। उसके साथ बातें करना पसंद है। सोनाली ने यहां तक कहा कि किसी को पसंद करना कोई बुरी बात नहीं है।

ऐसे शुरू हुआ सोनाली का करियर
सोनाली फोगाट के करियर की बात करें, तो राजनीति में कदम रखने से बहुत पहले उन्होंने मॉडलिंग भी की। अपने करियर की शुरुआत सोनाली ने वैसे तो हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग से की थी। इसके बाद इंडस्ट्री में भी उन्होंने काम किया। सलमान खान के शो बिग बॉस ने उन्हें अच्छी-खासी पहचान दिलाई।

फैंस को लगा तगड़ा झटका
आज सोनाली के अचानक निधन से सबको तगड़ा झटका लगा है। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। ऐसे में सबकी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications