सोनाली कुलकर्णी ने लड़कियों को कहा 'आलसी', बोलीं- पैसे को लेकर पति पर प्रेशर.....
Sonali Kulkarni Viral Video: सोनाली कुलकर्णी ने महिलाओं के बारे में कुछ ऐसी बीतें कही हैं जिसे सुनने के बादे से लोग उन पर भड़क गए हैं और उन्हें लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं।

Sonali Kulkarni Viral Video: कई बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर विवादास्पद बयान देने की वजह से सुर्खियों में छा जाते हैं और लोग इसके चलते उनका विरोध करने लग जाते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भी लोगों के निशाने पर आ गई हैं। सोनाली कुलकर्णी भी अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी फेमस हैं। सोनाली कुलकर्णी अक्सर हर मुद्दे पर अपनी बात सबके सामने रखती नजर आती हैं। इस बीच सोनाली कुलकर्णी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़कियों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के चलते इस समय सोनाली कुलकर्णी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आइए जानते हैं आखिर सोनाली कुलकर्णी ने इस वीडियो में ऐसा क्या कह दिया है कि लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

सोनाली कुलकर्णी ने महिलाओं पर कही ये बात
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सोनाली कुलकर्णी ने कहा है कि आजकल लड़कियां बहुत आलसी हो गई हैं। वह आर्थिक रूप से सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड या होने वाले पति पर निर्भर रहना चाहती हैं। इसके अलावा सोनाली कुलकर्णी ने महिलाओं के बारे में कुछ ऐसी बीतें कही हैं जिसे सुनने के बादे से लोग उन पर भड़क गए हैं और उन्हें लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं।
सोनाली कुलकर्णी का वीडियो हुआ वायरल
सोनाली कुलकर्णी ने लोकप्रिय यूट्यूब चैनल कोचबीएसआर चलाने वाले भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ एक इंटरव्यू में महिलाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी की है। सोनाली का ये इंटरव्यू गत 2 मार्च को यूट्यूब पर प्रकाशित हुआ था और अब ये वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। सोनाली कुलकर्णी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में वह कह रही हैं- भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं। उनको ऐसा बॉयफ्रेंड या पति चाहिए जिसके पास अच्छी नौकरी हो, जिसके पास घर हो...लेकिन उस लड़की में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह कह पाए कि मैं क्या करूंगी जब तुम मुझसे शादी करोगे।

सोनाली कुलकर्णी ने कहा- महिलाएं आलसी होती हैं
सोनाली कुलकर्णी आगे कहती हैं- मैं आप सभी से कहना चाहती हूं कि अपने घर में ऐसी महिलाओं का निर्माण कीजिए, जो काबिल हों। जो अपने आप के लिए कमा पाएं। जो कह पाएं कि हां हमें नया फ्रिज लेना है ना तो आधे पैसे तुम दो आधे पैसे मैं दूंगी। बातचीत के दौरान सोनाली ने कहा कि जहां पुरुष 18 साल की उम्र में अपने परिवार को आर्थिक रूप से सपोर्ट करने के लिए अत्यधिक दबाव का सामना करते हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाएं 25 या 27 साल की उम्र तक खुद के बारे में ही सोचती रहती हैं और फिर अपने बॉयफ्रेंड को एक इंटरनेशनल हनीमून पर ले जाने के लिए कहती हैं।
एक्ट्रेस की जमकर हो रही है आलोचना
एक तरफ जहां कई लोगों ने सोनाली कुलकर्णी के इस बयान पर उनकी तारीफ की है वहीं कई लोगों को उनकी बातें पसंद नहीं आई हैं और इसके चलते उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। कई लोगों ने उनके बयानों की निंदा की है और कहा है कि उन्होंने गृहणियों द्वारा किए जाने वाले घर के काम और परिवार के लोगों की देखभाल के काम को महत्वहीन बताया है।
ट्विटर पर लोगों ने कही ऐसी बात
सोनाली कुलकर्णी के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा है- ऐसे बयान कौन दे सकता है कि महिलाएं आलसी होती हैं, खौस तौर पर जब वह खुद एक महिला सेलेब हैं। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जितनी महिलाएं घर में काम करती हैं क्या वह अपराध है, क्या उसे मेहनत नहीं कहा जा सकता है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- देश में महिलाओं के साथ क्या क्या हो रहा है, इस बारे में सोनाली जी आपको सरकारी आंकड़ों को पढ़ने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications