शादीशुदा राज ठाकरे को सोनाली बेंद्रे से हो गई थी मोहब्बत, प्यार में हुई थी ऐसी हालत, फिर बाल ठाकरे ने जो किया
Sonali Bendre and Raj Thackeray: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे न सिर्फ दमदार अभिनेय के लिए जानी जाती हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस को साल 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था। वह इस गंभीर बीमारी के चौथे स्टेज पर पहुंच चुकी थीं।
कैंसर से पीड़ित हो गई थीं सोनाली बेंद्रे
इसके बाद सोनाली बेंद्रे ने लंब समय तक काम से ब्रेक ले लिया था और न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाया था। ट्रीटमेंट के बाद साल 2021 में वह पूरी तरह से कैंसर मुक्त हो गई थीं। आपको बता दें कि इस जंग में एक्ट्रेस के पति ने भी उनका पूरा साथ दिया था। वह एक स्ट्रॉन्ग सपोर्ट की तरह सोनाली के साथ खड़े थे।

राजनेता राज ठाकरे के साथ सोनाली बेंद्रे का अफेयर
-आपको बता दें कि सोनाली बंद्रे ने बलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर गोल्डी बहल से शादी की है। हालांकि शादी से पहले सोनाली का कई मर्दों के साथ नाम जुड़ा था। सिर्फ इतना ही नहीं सोनाली बेंद्रे का नाम राजनेता राज ठाकरे के साथ भी जोड़ा गया था।
-दरअसल राज ठाकरे और सोनाली बेंद्रे को एक समय पर महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले अधिकतर इवेंट्स में एकसाथ देखा जाता था। जैसे ही दोनों के एक साथ दिखने के वीडियोज सामने आने लगे, तो वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे। काहा जाता था कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे।
आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और राजनेता राज ठाकरे की लव स्टोरी के बारे में-
सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे का सीरियस रिलेशनशिप
-सोनाली बेंद्रे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती थीं। एक समय था जब सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे के अफेयर के किस्से हर जगह सुनने को मिवते थे।
-आपको बता दें कि जब दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब रहे थे तो उस वक्त राज ठाकरे पहले से शादीशुदा थे और इसकी वजह से दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब बालासाहेब ठाकरे को इन दोनों के अफेयर के बारे में पता लगा था, तो उन्होंने शादी के लिए साफ मना कर दिया था। राज ठाकरे शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के भतीजे हैं।
राज ठाकरे ने क्यों नहीं की सोनाली बेंद्रे से शादी?
-बालासाहेब ठाकरे का कहना था कि पहले से शादीशुदा होने के बाद भी अगर राज ठाकरे एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से दूसरी शादी करते हैं तो ये बिल्कुल ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि इससे पार्टी और परिवार की छवि पर असर पड़ेगा और आने वाले टाइम के लिए भी ये सही नहीं होगा।
-उस वक्त राज ठाकरे ने अपने ताऊ बालासाहेब ठाकरे की बात पर अमल किया था और सोनाली बेंद्रे से शादी करने से मना कर दिया था लेकिन ये लव स्टोरी खत्म नहीं हुई थी।
-कुछ मीडियो रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि शादी के फैसले से इनकार करने के बाद भी लंबे टाइम तक राज ठाकरे और सोनाली बेंद्रे का अफेयर चलता रहा था। हालांकि राजनीति और परिवार के लिए राज ठाकरे ने अपनी मोहब्बत को ठुकरा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications