'मैं 10 दिन तक राज ठाकरे के घर पर थी और फिर', सोनाली बेंद्रे का बड़ा बयान, सामने रखा अफेयर का सच
Sonali Bendre and Raj Thackeray: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे न सिर्फ दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 50 साल की उम्र में भी सोनाली बेंद्रे की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है।
मेटास्टेटिक कैंसर से जंग जीत गई हैं सोनाली बेंद्रे
आपको बता दें कि साल 2018 में सोनाली बेंद्रे को मेटास्टेटिक कैंसर हो गया था। वह इस गंभीर बीमारी के चौथे स्टेज पर थीं। इसके बाद वह काम से ब्रेक लेकर कैंसर ट्रीटमेंट के लिए न्यूयॉर्क चली गई थीं। ऐसे में उन्होंने मुंबई के साथ साथ बॉलीवुड से भी दूरी बना ली थी। हालांकि साल 2021 में वह स्वस्थ होकर भारत लौट आई थीं।

साल 2002 में गोल्डी बहल से हुई थी सोनाली की शादी
आपको बता दें कि इस बड़ी जंग में एक्ट्रेस के पति गोल्डी बहल ने उनका पूरा साथ दिया था। वह एक स्ट्रॉन्ग सपोर्ट की तरह अपनी पत्नी सोनाली के साथ खड़े थे। सोनाली बंद्रे ने बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर गोल्डी बहल से साल 2002 में शादी की थी।
कई मर्दों के साथ जुड़ चुका है सोनाली बेंद्रे का नाम
वहीं शादी से पहले सोनाली बेंद्रे का नाम कई मर्दों के साथ जुड़ा था। सिर्फ इतना ही नहीं सोनाली बेंद्रे का नाम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के साथ भी जोड़ा गया था। एक वीडियो क्लिप भी वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि राज ठाकरे एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से प्यार करते थे। एक्ट्रेस पर उनका क्रश था।
क्या राज ठाकरे और सोनाली बेंद्रे की बीच था अफेयर?
-वहीं अब इतने सालों बाद सोनाली बेंद्रे ने राज ठाकरे के प्यार से जुड़े इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनाली बेंद्रे ने इस पूरी घटना को महज अफवाह बताया है। सोनली बेंद्रे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है- क्या राज ठाकरे वाकई मुझे पसंद करते थे? मुझे तो शक है।
-सोनाली बेंद्रे ने कहा- मैं अपनी बहन से बात कर रही थी, जो वहीं पर खड़ी थी। मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि जब लोग इस तरह की बातें करते हैं तो ये अच्छा नहीं लगता। इसमें परिवार शामिल है और कई दूसरे लोग भी शामिल हैं।
राज ठाकरे को लेकर सोनाली बेंद्रे का बड़ा बयान
-सोनाली बेंद्रे ने बताया- राज ठाकरे और मेरे, दोनों परिवारों के बीच दशकों पुराना संबंध है। मेरे जीजा एक क्रिकेटर हैं और वह राज ठाकरे के कजिन बहन के पति के साथ क्रिकेट खेलते थे। वो हमेशा साथ खेलते थे। दूसरी बात ये कि मेरी बहन की सास, एचओडी थीं, जो हमें रुइया कॉलेज में इंग्लिश लिट्रेचर पढ़ाती थीं, जहां से मैं हूं।
-सोनाली बेंद्रे ने कहा- हम सभी एक-दूसरे को बहुत पहले से ही जानते थे। राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला और राज की सास और मेरी मासी, सबसे अच्छी दोस्त थीं। शर्मिला की मां ने मुझे 10 दिनों तक अपने पास रखा था क्योंकि आप जानते हैं कि वो मेरी मां की छोटी बहन हैं। दरअसल मेरी मासी हैं।
-सोनाली बेंद्रे ने कहा- मैं राज ठाकरे को इससे ज्यादा नहीं जानती हूं क्योंकि मैं महाराष्ट्र केवल दो साल में एक बार गर्मियों की छुट्टियों में ही आती थी। इसके अलावा मेरा राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं हैं। पॉलिटिक्स में आने के लिए चमड़ी मोटी करनी पड़ती है जो मैं नहीं कर सकती।
क्यों हुई थी राज ठाकरे और सोनाली बेंद्रे के अफेयर की चर्चा?
-जानकारी के अनुसार राज ठाकरे और सोनाली बेंद्रे को एक समय पर महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले अधिकतर इवेंट्स में एकसाथ देखा जाता था। जैसे ही दोनों के एक साथ दिखने के वीडियोज सामने आने लगे, तो वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे। कहा जाता था कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे।
-आपको बता दें कि जब राज ठाकरे और सोनाली बेंद्रे के अफेयर की चर्चा हो रही थी, उस वक्त राज ठाकरे पहले से शादीशुदा थे। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि जब बालासाहेब ठाकरे को इन दोनों के अफेयर के बारे में पता लगा था, तो उन्होंने शादी के लिए साफ मना कर दिया था।
बालासाहेब ठाकरे ने लिया था कैसा फैसला?
-दरअसल राज ठाकरे शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के भतीजे हैं। उस समय बालासाहेब ठाकरे का कहना था कि पहले से शादीशुदा होने के बाद भी अगर राज ठाकरे एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से दूसरी शादी करते हैं तो ये बिल्कुल ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि इससे पार्टी और परिवार की छवि पर असर पड़ेगा और आने वाले टाइम के लिए भी ये सही नहीं होगा।
-मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बालासाहेब ठाकरे के कहने पर राज ठाकरे ने सोनाली बेंद्रे से दूसरी शादी तो नहीं की थी लेकिन लंबे टाइम तक राज ठाकरे और सोनाली बेंद्रे का अफेयर चलता रहा था।












Click it and Unblock the Notifications