क्या सोनाक्षी सिन्हा की पिता शत्रुघ्न से है अनबन? करीबी ने किया खुलासा, कहा-'दोनों के बीच सब ठीक...'

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का इंविटेशन कार्ड भी वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि आजकल के बच्चे परमिशन नहीं लेते हैं बल्कि इन्फॉर्म करते हैं। उनके इस बयान के कई लोगों ने कयास लगाने शुरू किए शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की शादी के पूरी तरह खिलाफ है।

Shatrughan Sinha

अब जूम को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा के मामा पहलाज निहलानी ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। शत्रुघ्न सिन्हा को शादी को लेकर जानकारी ना मिलने पर उन्होंने कहा कि, 'सोनाक्षी से वह ज्यादा समय तक नाराज नहीं रह सकते हैं। वह उनकी लाडली है ऐसे में शादी में शामिल ना होने का कोई सवाल ही नहीं उठता।'

जब पहलाज निहलानी से पूछा गया कि क्या सोनाक्षी और उनके पिता शत्रुघ्न के बीच अनबन की खबरें सच हैं। तो उन्होंने जवाब में कहा कि, 'ऐसा कुछ भी नहीं है वह बीते कुछ समय से चुनाव में व्यस्त थे। उनकी वापसी के बाद सोनाक्षी अपने पिता को बताने वाली थीं। अब वह मुंबई वापस आ चुके हैं और उनके परिवार के बीच फिलहाल सबकुछ ठीक है। हम सभी सोनाक्षी और उनके होने वाली पति को आशीर्वाद देने जरूर जाएंगे।'

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। अब 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अब तक कपल ने शादी की खबरों की पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+