जहीर इकबाल को सोनाक्षी सिन्हा से शादी करने के लिए बनना होगा घरजमाई, क्या शत्रुघ्न सिन्हा की मानेंगे शर्त?

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले कपल ने हाल ही में अपनी बैचलर पार्टी सेलिब्रेट की थी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के वायरल ऑडियो इंविटेशन कार्ड वायरल हुआ था जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें कंफर्म हो गई। इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना बयान काफी चर्चा में है। जब सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था कि पिता शत्रुघ्न सिन्हा चाहते हैं कि उनका दामाद घर जमाई बनें।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था कि, 'मेरे पापा चाहते हैं कि मैं शादी के बाद उनके साथ घर पर रहूं और कभी विदा ना हूं। बल्कि वह मेरे होने वाले पति को हमारे घर लाना चाहते हैं।' वहीं सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ने भी कहा था कि एक्ट्रेस अपने पिता की काफी ला़डली हैं इसलिए वह नहीं चाहते कि सोनाक्षी शादी करें।

अब सोनाक्षी सिन्हा के इस बयान से साफ लग रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा चाहते हैं कि उनका होने वाला दामाद घर जमाई बनें लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या जहीर इकबाल अपने होने वाले ससुर की इस शर्त को मानेंगे। वो तो खैर अब जब कपल की शादी होगी तो उसके बाद ही पता चल पाएगा।

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें जब से सामने आई है तो उसके बाद उनके परिवार वाले अपने बयान को लेकर काफी चर्चा में है। शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ इंकार किया था कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते। साथ ही एक्टर ने ये भी कहा था कि आजकल के बच्चे माता-पिता को इन्फॉर्म करते हैं पूछते नहीं है। दावा किया जा रहा है कि दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से एक्ट्रेस के परिवार वाले काफी नाराज हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शत्रुघ्न अपनी बेटी और होने वाले दामाद जहीर इकबाल को आशीर्वाद देने जरूर पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+