सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन में जबरदस्ती घुसे लोग, फिर हुई ऐसी घटना, ट्रांसजेंडर एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रजिस्टर्ड शादी की थी उसके बाद शाम को रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम लोग नजर आए।

सोनाक्षी और जहीर की रिसेप्शन पार्टी में ट्रांस जेंडर एक्टर और सिंगर एक्टर सुशांत दिवगीकर उर्फ रानी कोहीनूर भी शामिल हुईं थी। इस बीच उन्होंने पार्टी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि कुछ लोग रिसेप्शन में जबरदस्ती घुस गए थे।

Sonakshi Sinha

सुशांत ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हाल ही में सेलिब्रिटी की शादी में कुछ लोग जबरदस्ती घुस गए और कुछ ने घुसने की कोशिश की। मुझे यकीन नहीं होता कि कैसे लोग पूरी तरह से तैयार होकर ऐसे जबरदस्ती कहीं भी घुसने की कोशिश करते हैं। ऐसा जताने की कोशिश करते हैं जैसे उन्हें इनवाइट किया गया हो। वो भी किसलिए सिर्फ अंदर आकर थोड़ी रील्स बनाने के लिए। मुझे हैरानी होती है कि लोग कितने फालतू हो सकते हैं। इतना कॉन्फिडेंस कहां से लाते हैं रे बाबा।'

सुशांत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट पर कमेंट कर हंसने वाला इमोजी लगाया है। वहीं एक यूजर ने लिखा, सोनाक्षी की शादी में गोलगप्पे बिल्कुल भी अच्छे नहीं थे। इसके अलावा अन्य यूजर्स इस पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुईथी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर डेट करने लगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने साल 2022 में ही सगाई कर ली थी। जिसकी तस्वीर सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्ट्रेस का पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+