जहीर इकबाल संग शादी कर सिंदूर लगाए दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, फैंस ने पूछा- 'ये कैसी शादी है?'

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 23 जून को शादी हो गई। इसके बाद कपल ने शाम को रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे कपल को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा मांग में सिंदूर, बालों में गजरा, सुर्ख लाल साड़ी में पति संग नजर आईं।

23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अब मिसेज जहीर इकबाल बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। शादी की रिसेप्शन पार्टी सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी पहने नजर आईं और साथ ही उन्होंने जहीर के नाम का सिंदूर भी लगाया है।

Sonakshi Sinha

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा की ये तस्वीरें छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरत साड़ी से ज्यादा उनके सिंदूर ने फैंस का ध्यान खींचा। वहीं हाथ में लगी उनकी मेहंदी और बालों में गजरे ने एक्ट्रेस की खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए। दूल्हे राजा जहीर इकबाल व्हाइट कुर्ते औऱ पेंट में नजर आए।

इस न्यूली वेड कपल ने रिसेप्शन पार्टी में कई रोमांटिक पोज दिए। अब सोशल मीडिया पर जहां कुछ फैंस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा का करियर अब खत्म हो गया। इसके अलावा कई फैंस सोनाक्षी के सिंदूर लगाने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अगर उन्होंने मुस्लिम से शादी की है तो सिंदूर लगाने का क्या मतलब है।

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया हालांकि कपल ने अपने रिलेशनशिप को हमेशा प्राइवेट रखा। खैर अब लंबे इंतजार के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पति-पत्नी बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+