Sonakshi-Zaheer का खास होगा वेडिंग आउटफिट, लाल नहीं बल्कि इस रंग का है जोड़ा, सामने आया VIDEO
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी के बंधन में बंध जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल हिंदू या मुस्लिम रीति-रिवाजों से नहीं बल्कि रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इस बीच एक्ट्रेस का वेडिंग आउटफिट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के फंक्शन की तमाम तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें गाड़ी से एक्ट्रेस के शादी के लिए कपड़े निकाले जा रहे हैं। एक्ट्रेस की शादी का आउटफिट देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा के घर स्काई ब्लू चिकनकारी साड़ी, ब्लाउज, पीच गोल्डन वर्क लहंगा, गोल्डन शेरवानी पहुंची है। सोनाक्षी का आउटफिट काफी अलग होने वाला है। इसमें से एक पीच कलर का लहंगा है, जिसे सोनाक्षी का वेडिंग आउटफिट बताया जा रहा है।
बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा की शादी के फंक्शन के कई वीडियो सामने आए जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि बाकि सेलिब्रिटीज की तुलना में एक्ट्रेस की काफी सिंपल शादी होने जा रही है। एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में भी सूट पहना हुआ था। ऐसे में अब हर किसी की सोनाक्षी और जहीर को शादी के जोड़े में देखने के लिए नजरें टिकी हुई हैं।
बता दें कि, पहले खबरें आई थी कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से एक्ट्रेस के परिवार वाले खुश नहीं हैं जिसकी वजह से उन्हें मनाने में कपल को वक्त लग गया। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कहा था कि आजकल के बच्चे पूछते नहीं है इन्फॉर्म करते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी में शामिल होंगे। खैर अब परिवार के बीच सारे गिले-शिकवे खत्म हो गए और वह इस रिश्ते से काफी खुश हैं। 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी है और शाम को कपल का रिसेप्शन है। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications