Sonakshi Sinha का नया लुक देख डरी हुमा कुरैशी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद फैंस के लिए पहचानना मुश्किल होगा। वहीं उनका ये लुक देखने के बाद हुमा कुरैशी ने कुछ इस तरह का रिएक्शन दिया।

मुंबई, 6 जुलाई: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही वह आए दिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद उनको पहचानना मुश्किल होगा।

sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा का नया लुक
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ब्लॉन्ड विग पहने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके बाल सुनहरे रंग के नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इसके मैच के लिए सिल्वर गाउन पहन रखा है। सोनाक्षी सिन्हा ने ये तस्वीरें कुछ ही देर पहले शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- यह कोई नया लुक नहीं है, लेकिन यह लुक है'। अब सोनाक्षी का लुक देखने के बाद फैंस का अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहा है।

हुमा कुरैशी को क्यों लगा डर?
सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर पर हुमा कुरैशी ने प्रतिक्रिया दी। हुमा कुरैशी ने हंसता हुआ इमोजी शेयर करते हुए उन्हें डरावना कह दिया। वहीं अभिनेता विजय वर्मा ने कहा, "मुझे दुख है कि यह मालदीव नहीं है।" इसी बीच एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आपका पुराना लुक नए से बेहतर था। "यह एक अच्छा है!" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "आपका केश बहुत बेहतर दिख रहा है"।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस जल्द ही अपनी आने वाली फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+