'मेरे साथ धोखा हुआ है' सोनाक्षी सिन्हा से शादी के बाद जहीर ने क्यों कही ऐसी बात? वायरल हो रहा कमेंट
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें छाई रहती हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें जहीर के कमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा।
जहीर इकबाल से शादी होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा अक्सर उनके साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डेट नाइट के लिए तैयार होती हुई नजर आईं।

सोनाक्षी ने डेट नाइट का शेयर किया वीडियो
वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा तैयार होकर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस इसमें किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन कर रही हैं। वह बता रही हैं कि इस प्रोडक्ट का कैसे इस्तेमाल करें। वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, 'डेटिंग करना कभी बंद ना करें, जल्दी आएं और 30 मिनट से भी कम समय में शादी के बाद वाली डेट नाइट के लिए।'
जहीर के कमेंट ने खींचा ध्यान
सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पति जहीर इकबाल ने मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'मेरे साथ धोखा हुआ है मॉय लॉर्ड।' हालांकि जहीर यहीं नहीं रुके उन्होंने दूसरा कमेंट कर लिखा, 'इसमें कोई हैरान नहीं है, आप हमेशा मुझसे पहले ही तैयार हो जाती हैं. ये चीटिंग है।' सोनाक्षी के पोस्ट पर जहीर का कमेंट देख अब फैंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
7 साल तक किया डेट
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर वह एक दूसरे को डेट करने लगे। अब 7 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। फिलहाल फिलीपींस में कपल अपना दूसरा हनीमून एंजॉय कर रहा है। एक्ट्रेस लगातार इंस्टाग्राम में अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications