'शादी को एक हफ्ता भी नहीं हुआ और प्रेग्नेंट...' निकाह के बाद ऐसा क्या कर बैठीं सोनाक्षी कि लोगों ने उठाए सवाल

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: 23 जून 2024 को शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली। एक्ट्रेस की शादी को लेकर जमकर बवाल हुआ। वहीं फैमिली की नाराजगी की खबरें भी खूब सामने आईं। अब शादी के एक हफ्ते के बाद सोनाक्षी और जहीर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए।

पति के साथ अस्पताल पहुंची सोनाक्षी
नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी और उनके पति जहीर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वे अस्पताल से निकल रही हैं। सोनाक्षी और जहीर को अस्पताल के बाहर देखकर फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उमड़ने लगे। एक सवाल एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी से भी जुड़ा था।

Sonakshi Sinha

क्या प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस?
सोनाक्षी अपने पति के साथ अस्पताल के बाहर दिखीं तो देखते ही देखते प्रेग्नेंसी की हवाएं उड़ने लगीं। सोनाक्षी सिन्हा को देखते ही लोग कहने लगे कि शादी को एक हफ्ता भी नहीं बीता और एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। इसका मतलब सोनाक्षी पहले से ही प्रेग्नेंट रही होंगी। फैंस जानने को बेताब हो गए कि आखिर सोनाक्षी क्यों अस्पताल के चक्कर काट रही थीं।

खबरों ने फैंस को किया परेशान
बताते चलें कि सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये सिर्फ अफवाह हैं, जो एक्ट्रेस को अस्पताल के बाहर देखने के बाद उड़ने लगीं। सच तो ये है कि एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल लेकर जाया गया।

पति संग अस्पताल इसलिये पहुंची सोनाक्षी
पिता के हॉस्पिटलाइज्ड होने की खबर ने फैंस को काफी डरा दिया और परेशान कर दिया। हालांकि ऐसी कोई बात नहीं है। एक्टर अब ठीक हैं। बता दें कि शादी की भागदौड़ के बीच शत्रुघ्न सिन्हा काफी थक गए थे, जिसके बाद वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे। पिता को ही देखने के लिए सोनाक्षी पति संग अस्पताल गईं।

हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा की सेहत को लेकर कोई अपडेट परिवार की तरफ से सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस काफी परेशान हो रहे हैं और वीडियो पर रिएक्शन देते हुए उनकी सेहत से जुड़े सवाल भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+