बीमार पिता को छोड़ पति के साथ एंजॉय करती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल को कहा-'ग्रीन फ्लैग', हुईं ट्रोल
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 23 जून को शादी हुई थी। जिसके बाद से दोनों अक्सर अपने रोमांटिक पलों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने पति को ग्रीन फ्लैग बताते हुए एक वीडियो साझा किया।
दरअसल, बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर के साथ डिनर पार्टी में नजर आई थीं। इसके बाद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच अब सोनाक्षी ने एक वीडियो शेयर किया जिसे देख फैंस हैरान रह गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी जहीर एकसाथ मॉल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में सोनाक्षी अपने बिना फुटवियर के नजर आती हैं इसके बाद वह कैमरे को पति जहीर की तरफ करती हैं और इस दौरान उनके हाथों में सोनाक्षी की सैंडल होती है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब आप एक ग्रीन फ्लैग लड़के से शादी करते हो।"
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। हालांकि एक बार फिर एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईँ। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बाप अस्पताल में हैं और इन्हें अपनी आशिकी की पड़ी है। हद होती है।' एक ने लिखा, 'अभी तो 4 दिन ही हुए हैं अभी रुको जरा।' अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ दिन रुक जाओ बस फ्रीज में ही बंद करना रह गया।' इस तरह से लोग कमेंट कर कपल को ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब 23 जून को कपल ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं। मुंबई में कपल ने रजिस्टर्ड शादी की थी जिसके बाद शाम को उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन की पार्टी दी थी। जिसमें बीटाउन के तमाम स्टार्स ने शिरकत की थी।












Click it and Unblock the Notifications