शादी से 2 दिन पहले दामाद से मिलने पहुंचे सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आगामी 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। अब तक खबर आ रही थी कि सोनाक्षी की शादी के फैसले से सिन्हा परिवार बिल्कुल खुश नहीं हैं।

बेटी की शादी से नाराज नहीं हैं पिता शत्रुघ्न सिन्हा
चारों तरफ रूमर्स फैले हुए थे कि शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की जहीर संग अचानक शादी की प्लानिंग से बहुत नाराज हैं। कहा जा रहा था कि सिन्हा परिवार बेटी की शादी में शामिल नहीं होगा लेकिन बीती रात दिग्गज एक्टर ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ अनबन की अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

Zaheer Iqbal

शत्रुघ्न सिन्हा ने जहीर इकबाल से मुलाकात की
आपको बता दें कि एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गत 20 जून 2024 (गुरुवार) को अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल और उनके परिवार के साथ मुलाकात की। इन सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा पहुंचे थे जहीर के घर
आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को शादी से 2 दिन पहले होने वाले दामाद जहीर इकबाल के घर से निकलते हुए देखा गया। इस दौरान जहीर अपने होने वाले ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ही नजर आए। वहीं मुंबई में जहीर के घर पर उनके परिवार से मिलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बाहर खड़े पैपराजी को खुशी-खुशी पोज भी दिए।

होने वाले दामाद जहीर को शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया लगे
शत्रुघ्न सिन्हा ने होने वाले दूल्हे राजा जहीर को गले भी लगाया। एक्टर ने पैपराजी से मजाक करते हुए कहा- खामोश। हालांकि इस पूरे समय शत्रुघ्न सिन्हा हंस रहे थे और अच्छे मूड में लग रहे थे जिससे साफ पता चल रहा था कि वह बेटी की शादी से बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी कार की ओर जाने से पहले फोटोग्राफर्स की ओर देखकर हाथ भी हिलाया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- बेटी सोनाक्षी पर मुझे गर्व है
शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था- मुझे बताओ, ये किसकी लाइफ है? ये मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं। वो मुझे अपनी ताकत का स्तंभ कहती है। मैं निश्चित रूप से इस शादी में मौजूद रहूंगा। मुझे ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए।

'सोनाक्षी की खुशी से बढ़कर और कुछ नहीं'
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा- हमारे पूरे परिवार के लिए सोनाक्षी की खुशी से बढ़कर और कुछ नहीं है। मेरे लिए वो सबसे पहली प्राथमिकता है और वह भी अपने पिता के लिए ऐसा ही सोचती हैं। सोनाक्षी को अपना जीवनसाथी चुनने और अपनी स्वतंत्र इच्छा से अपनी शादी करने का पूरा अधिकार है।

'मैं सोनाक्षी की ताकत बनकर खड़ा हूं'
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं अभी भी मुंबई में हूं, मैं यहां न केवल उनकी ताकत बनकर खड़ा हूं, बल्कि उनके असली कवच के रूप में भी हूं। सोनाक्षी और जहीर को एक साथ जिंदगी गुजारनी है। दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं और मैं उन दोनों के साथ खड़ा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+